सभी पात्र परिवार शिविरों में पहुंचकर अपने चिरायु कार्ड बनवाकर उठाएं महत्वकांक्षी योजना का लाभ

0

 चिरायु हरियाणा योजना की अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर-1800-180-2036 पर कर सकते हैं संपर्क



  • पलवल  

  • written by: Umang  

उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि जिला में आगामी 26 जनवरी 2023 तक मिशन मोड में चिरायु हरियाणा योजना के तहत पात्र परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य निरंतर जारी है। उन्होंने आह्वान किया है कि जिनके नाम चिरायु हरियाणा योजना की सूची में शामिल हैं, वे सभी पात्र परिवार अपने चिरायु हरियाणा कार्ड सरकार की ओर से लगाए जा रहे शिविरों अथवा अपने नजदीकी सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर्स) पर जाकर मुफ्त बनवाएं और मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की फ्लैगशिप स्कीम चिरायु हरियाणा का लाभ उठाएं।

उल्लेखनीय है कि इस योजना का लाभ वे परिवार उठा सकते हैं, जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपए तक है। इस योजना के अंतर्गत पात्र व्यक्ति के स्वास्थ्य पर खर्च होने वाली 5 लाख रुपए तक की राशि का वहन राज्य सरकार द्वारा किया जाता है। जिन परिवार के पास कोई गंभीर बीमारी के समय खुद का या खुद के परिवार का इलाज करने के लिए भी पैसे नहीं होते ऐसे सभी नागरिकों के लिए यह हरियाणा चिरायु योजना वरदान है।

आयुष्मान भारत योजना के जिला पलवल के नोडल अधिकारी डा. भूपेंद्र ने बताया कि जिला के विभिन्न गांवों में लगाए गए शिविरों के अंतर्गत चिरायु कार्ड बनवाने के लिए सोमवार को सांय 05 बजे तक कुल 1181 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 1064 को मंजूरी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि चिरायु हरियाणा योजना की अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर-1800-180-2036 पर संपर्क किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top