![]() |
| || रक्तदान शिविर का आयोजन || |
• पलवल
• written by:Umang
जल्हाका गाँव की बड़ी चौपाल ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया।
इस शिविर के मुख्य अतिथि पृथला विधानसभा के लोकप्रिय विद्यायक नयनपाल रावत के भाई यशपाल रावत ने रिबन काटते हुए नेता जी की फ़ोटो पर पुष्प अर्पित किए। उसके उपरान्त गाँव के 45 युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
जल्हाका गाँव के युवाओं ने बताया कि नेता जी के ओजस्वी विचारों को साकार करने के लिए हम सभी ने रक्तदान शिविर का आयोजन करते हुए स्वयं रक्तदान किया है ताकि जरूरतमंदों को रक्त मुहैया कराया जा सके। इस शिविर में गांव की जागरूक 3 महिलाओं ने भी रक्तदान करते हुए अहम भूमिका निभाई।
शिविर में नितिन कुमार ने बताया कि हम सभी को चाहिए कि आजादी के मतवाले महापुरुषों की जयंती, शहीदी दिवस के अवसर पर रक्तदान करना चाहिए। डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि कोई भी 18 से 60 वर्ष का स्वस्थ व्यक्ति जिसका वजन 45 किलोग्राम तथा हुमोग्लोबिन 12.5 ग्राम हो वह स्वेच्छा से रक्तदान के लिए अपनी बाजू फैला सकता है।
इस शिविर के सफल आयोजन में धर्मवीर सिंह, विनोद कुमार, जसवीर सिंह, कुमरपाल अत्री, वीरेंदर सिंह, रवि गहलौत, अक्षय कुमार, रवि कुमार, संदीप कुमार अन्य गणमान्य ग्रामवासियों का योगदान रहा।




नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।