विधायक दीपक मंगला की माता जी श्रीमती प्रेमवती का निधन

0

-पंचवटी मोक्षधाम में किया गया अंतिम संस्कार


  • पलवल  

  • written by: Umang  

विधायक दीपक मंगला की माता जी श्रीमती प्रेमवती (85 वर्ष) का बीमारी के चलते मंगलवार को प्रात: अस्पताल में निधन हो गया। निधन के उपरांत मंगलवार को करीब 5 बजे सायं माता श्री का अंतिम संस्कार पंचवटी मोक्षधाम पलवल में किया गया। विधायक दीपक मंगला जी की माता श्री बड़े उदार भाव व सरल स्वभाव की थी। शहर के गणमान्य व्यक्तियों, समाजसेवियों व प्रबुद्धजनों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

उनके अंतिम संस्कार में विधायक जगदीश नायर, विधायक सीमा त्रिखा, विधायक संजय सिंह, विधायक नरेंद्र गुप्ता, वक्फ बोर्ड हरियाणा के चैयरमैन जाकिर हुसैन, पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल, पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल, आवास बोर्ड हरियाणा के पूर्व चेयरमैन संदीप जोशी, हरियाणा टूरिजम के चेयरमैन अरविंद यादव, फरीदाबाद के बीजेपी जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, नगर परिषद पलवल के चेयरमैन यशपाल, मुख्यमंत्री हरियाणा के राजनैतिक सचिव अजय गौड, गौसेवा आयोग हरियाणा के पूर्व चेयरमैन भानीराम मंगला, हरेंद्रपाल राणा, प्रेम दलाल, उदय करण, पवन अग्रवाल, मुकेश सिंगला, अनिल मोहन मंगला, रणवीर सिंह मनोज के अलावा कई नेता व विभिन्न गांवों के पंच-सरपंच, पत्रकार व छायांकार व हजारों की संख्या में शहर के गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top