विधायक दीपक मंगला ने वार्ड नंबर-15 में किया विकास कार्यों का शिलान्यास
-लगभग 25 लाख रुपए की लागत से इंटरलॉकिंग द्वारा पक्का बनाया जाएगा रास्ता
-विकास कार्यों को प्रदान की जाएगी और अधिक गति
![]() |
| विकास कार्यो का किया शिलान्यास: विधायक दीपक मंगला |
• पलवल
• written by: Umang
पलवल, 16 जनवरी। विधायक दीपक मंगला ने सोमवार को पलवल के वार्ड नंबर-15 में इंटरलॉकिंग टाईल्स द्वारा बनाए जाने वाले रास्ते का विधिवत नारियल तोडकर शिलान्यास किया। विधायक दीपक मंगला ने कहा कि इस रास्ते के निर्माण कार्य पर लगभग 25 लाख रुपए की लागत आएगी। यह रास्ता नगर परिषद पलवल द्वारा बनाया जाएगा। लोगों की काफी पुरानी इस मांग पर कार्य होना शुरू कर दिया जाएगा। इस रास्ते के बनने से यहां के सभी लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद जितेंद्र तेवतिया ने की और विशिष्ट अतिथि के तौर पर नगर परिषद चेयरमैन डा. यशपाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता हरेंद्र तेवतिया ने किया।
वार्ड नंबर-15 निवासियों ने विधायक दीपक मंगला और सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का फूलमालाएं पहनाकर और पगड़ी बांधकर भव्य स्वागत किया। विधायक दीपक मंगला ने शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में राज्य की सभी विधानसभाओं में समान रूप से सबका साथ-सबका विकास की तर्ज पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। विकास कार्यों को पूरा करवाने में धन की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। वार्ड नंबर-15 के निवासियों का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि आप पार्षद को काम बताते जाइए और उनकी अनुशंसा पर आपके सभी विस्रकास कार्य पूरे करवाए जाएंगे। इन विकास कार्यों को पूरा करवाने में धन की कोई कमी आडे नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि वार्ड के सभी विकास कार्य तीव्र गति से पूर्ण होंगे।
![]() |
| विधायक का फूल-माला व पगड़ी पहनाकर किया स्वागत |
श्री मंगला ने अपने संबोधन में कहा कि पहले हैवी ड्राइविंग लाइसेंस की ट्रैनिंग के लिए लोगों को दूसरे जिलों के चक्कर लगाने पडते थे, लेकिन लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने अब यह सुविधा जिला पलवल में ही मुहैया करवा दी है। उन्होंने कहा की कुंडली-गाजियाबाद-पलवल ईस्टर्न पैरिफिरल एक्सप्रेस-वे पर गांव पेलक में अलीगढ़ हाईवे पर इंटरचैंज का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। इसे बनने से अलीगढ की ओर से आने वाले भारी वाहन पलवल में प्रवेश करे बगैर अपने गणतव्य स्थान तक पहुंच सकेंगे। इससे पलवल में भारी ट्रैफिक से बचाव होने के साथ-साथ पर्यावरण प्रदूषण में भी सुधार होगा।
इस अवसर पर उनके साथ पलवल निगरानी समिति के पूर्व चेयरमैन मुकेश सिंगला, पलवल मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला, पंडित राम शरण हीरालाल सुरेश माहोर, किशनदत्त, देवेंद्र शर्मा, वेद प्रकाश, धर्मवीर हवलदार, कुमारपाल गहलौत, वेद बघेल, तेजवीर, श्यामलाल पांचाल, पार्षद हरिकिशन तेवतिया, जगराम, रविंद्र खेड़ी, तेजपाल तेवतिया, यशपाल कमरावली, वीरेंद्र शर्मा, आजाद पाठक, प्रवीण ग्रोवर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।





नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।