PALWAL: ऑनलाइन रसायन शास्त्र प्रश्नोत्तरी एवं प्रपत्र प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता का आयोजन

0

ऑनलाइन रसायन शास्त्र प्रश्नोत्तरी एवं प्रपत्र प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता का आयोजन


 फोटो-1 


● पलवल  

● written by: @umang 

गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय, मे केमिस्ट्री विभाग द्वारा आइक्यूएसी प्रकोष्ठ के दिशा निर्देश एवं प्रधानाचार्य श्रीमती प्रतिभा सिंगला की अध्यक्षता में स्नातक विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए प्रपत्र प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए तैयार करना है। ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विज्ञान स्नातक के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने सफलतापूर्वक हिस्सा लिया। 

प्रतियोगिता की संयोजिका विभागाध्यक्ष डॉ अंजू ने बताया कि रसायन शास्त्र क्विज के अंतर्गत विद्यार्थियों से रसायन शास्त्र के मुख्य विषयों से संबंधित 30 प्रश्न 45 मिनट की अवधि में पूछे गए जिनसे विद्यार्थियों की जानकारी को बढ़ाया गया साथ ही उनकी समय प्रबंधन की योग्यता का सुधार भी किया गया। इस प्रतियोगिता में बीएससी III के विद्यार्थी मोहम्मद आमिर ने प्रथम, मोहम्मद जहीन ने द्वितीय एवं बीएससी II के पंकज ने तृतीय स्थान अर्जित किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के सफल आयोजन में रसायन शास्त्र विभाग की डॉ रुचि शर्मा एवं डॉ वनीता सपरा का विशेष योगदान रहा। 

प्रपत्र प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता में स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने एनएमआर स्पेक्ट्रोस्कोपी , आईआर स्पेक्ट्रोस्कॉपी , कैफ़ीन एंड इट्स एप्लीकेशन यूवी स्पेक्ट्रोस्कॉपी, सल्फा ड्रग ,एंटीमलेरियल ड्रग, यूरिक एसिड, हीमोग्लोबिन, एंटीबायोटिक इत्यादि विषयों पर अपनी प्रस्तुति दी। इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका रसायन विभाग के प्राध्यापक डॉ रमन कुमार सैनी ने निभाई। 

उन्होंने विद्यार्थियों को उनके प्रस्तुतीकरण में सुधार करने के लिए भी सुझाव दिए । इस प्रतियोगिता में मनीष तेवतिया ने प्रथम स्थान , विकास ने द्वितीय ,और निशा ने तृतीय स्थान, प्राप्त किया। सभी विजेताओं को विभागाध्यक्षा डॉ अंजू ने सभी छात्र एवं छात्राओं को अपना आशीर्वाद दिया। प्रपत्र प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता के आयोजन में श्रीमती सपना,श्रीमती अनु, श्री सुधीर ने अपना योगदान दिया। 

महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रतिभा सिंगला एवं आई क्यू.ए.सी के प्रभारी डॉ पीके वर्मा जी ने प्रतियोगिताओं के आयोजन की खूब सराहना की। प्रबंध समिति के अध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र कालरा, उपाध्यक्ष मनोज मंगला , सचिव बंशीधर मखीजा व कोषाध्यक्ष नीलेश मंगला ने प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए रसायन शास्त्र विभाग के सभी अध्यापकों को बधाई दी तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजन करने के लिए प्रेरित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top