औचक निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर पाए गए अधिकारी/कर्मचारियों को किए कारण बताओ नोटिस जारी
![]() |
| सिविल सर्जन कार्यालय का औचक निरीक्षण (1) |
![]() |
| सिविल सर्जन कार्यालय का औचक निरीक्षण (2) |
● पलवल
● written by- @umang
एडीसी हितेश कुमार ने शुक्रवार को प्रात: नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिविल सर्जन कार्यालय, नागरिक अस्पताल में स्थित ओपीडी, वार्ड, फार्मेसी, आपातकालीन सेवाएं, एम्बुलेंस कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण का व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अतिरिक्त उपायुक्त ने इस दौरान अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए अधिकारी/कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी व कर्मचारी औचक निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर पाए गए हैं वे अपनी स्थिति आगामी दो दिनों के अंदर-अंदर स्पष्ट करें।
उन्होंने अधिकारियों तथा कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टर तथा भ्रमण रजिस्टर चेक किए। इस दौरान सिविल सर्जन से अनुपस्थित स्टाफ के बारे में पूछताछ कर भ्रमण पर गए चिकित्सकों सहित अन्य कर्मचारियों की भी जानकारी ली। डीसी ने सिविल सर्जन डा. लोकवीर से अनुपस्थित स्टॉफ के बारे में कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा उन्होंने नागरिक अस्पताल में एक्सरे कक्ष, ईसीजी रूम सहित अस्पताल परिसर में स्थित अन्य विभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि वे सामान्य अस्पताल सहित जिले के एसडीएच, सामुदायिक केंद्रों तथा सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मौजूद स्टॉफ की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करें। इससे पूर्व उन्होंने लघु सचिवालय परिसर में स्थित समस्त कार्यालयों का भी औचक निरीक्षण किया और सभी के हाजरी रजिस्टरों का जायजा लिया।

.jpeg)



नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।