जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा: पहलगाम के चंदनवाड़ी में ITBP की बस खाई में गिरी, छह जवान शहीद

0

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के चंदनवाड़ी में आईटीबी के जवानों से भरी बस खाई में गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। बस में 39 जवान सवार थे। हादसे में कई जवानों के मारे जाने के आशंका है।

  आईटीबीपी की बस दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : ANI  


National tv media

• जम्मू-कश्मीर डेस्क  

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बड़ा हादसा हुआ है। पहलगाम के चंदनवाड़ी में आईटीबी के जवानों से भरी बस खाई में गिर गई। हादसे में छह जवान शहीद हो गए हैं, जबकि कई घायल हुए हैं। बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। मौके पर 19 एंबुलेंस तैनात हैं।


जानकारी के अनुसार, एक बस चंदनवाड़ी से पहलगाम आईटीबीपी जवानों को ले जा रही थी। ब्रेक फेल होने की वजह से बस खाई में गिर गई। बस में 39 जवान सवार थे। 37 जवान आईटीबीपी और दो जवान जम्मू कश्मीर पुलिस के थे।


बताया जा रहा है कि सभी जवान अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पर थे। अमरनाथ यात्रा समाप्त होने के बाद जवान लौट रहे थे। इसी दौरान ब्रेक फेल होने के बाद बस नदी में गिर गई। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।


पुलिस के अनुसार, अनंतनाग जिले में चंदनवाड़ी पहलगाम के पास सड़क दुर्घटना में आईटीबीपी के छह जवान शहीद हो गए, जबकि कई अन्य घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सेना के अस्पताल श्रीनगर ले जाया जा रहा है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top