Independence Day 2022: क्या आपको पता है भारतीय तिरंगे की ये खास बातें? यहां जानें फ्लैग कोड संबंधित कुछ नियम

0

क्या आपको पता है कि राष्ट्रीय ध्वज फहराने संबंधित कई नियम (Flag Hoisting Rules) हैं जिनका पालन हर भारतीय को करना होता है. 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत सरकार 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा अभियान के तहत 20 करोड़ घरों में तिरंगा फहराएगी.

🇮🇳 राष्ट्रीय ध्वज 🇮🇳


 नई दिल्ली 

Independence Day 2022/15 अगस्त को हर भारतीय अपने 76वें स्वतंत्रता दिवस को मनाने की तैयारी में जोरों-शोरों से जुटे हुए हैं. ऐसे में हर तिरंगा फहराया (Har Ghar Tiranga) जाएगा. साथ ही आजादी के अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) के इस पावन अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा देश के नाम संबोधन होगा और प्रधानमंत्री द्वारा लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज को फहराया जाएगा. लेकिन क्या आपको पता है कि राष्ट्रीय ध्वज फहराने संबंधित कई नियम (Flag Hoisting Rules) हैं जिनका पालन हर भारतीय को करना होता है. 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत सरकार 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा अभियान के तहत 20 करोड़ घरों में तिरंगा फहराएगी.


प्रश्न- फ्लैग कोड को कितने हिस्सों में बाटां गया है?

उत्तर- फ्लैग कोड 2002 को तीन हिस्सों में वर्गीकृत किया गया है. पहले भाग में तिरंगे के आकार, रंग व उसे बनाने के तरीकों का जिक्र किया गया है. वहीं दूसरे भाग में आम लोग, निजी संगठनों व संस्थानों द्वारा झंडा फहराने को लेकर नियमावली दी गई हैं. वहीं तीसरे भाग में राज्य सरकार, केंद्र सरकार से संबंधित संगठनों द्वारा तिरंगा फहराने संबंधित नियम दिए गए हैं.


प्रश्न- फ्लैग कोड कब से लागू हुआ था?

उत्तर- भारत में तिरंगा फहराने संबंधित नियम साल 2002 में तैयार किया गया. फ्लैग कोड को 26 जनवरी 2022 से लागू किया गया.


प्रश्न- राष्ट्रीय ध्वज किससे बनाया जाता है?

जवाब- अब से पहले राष्ट्रीय ध्वज को काते और हाथ से बुने हुए ऊन, कपास या रेशम खादी कपड़े से बनानी की ही अनुमति थी. लेकिन नए नियमों के तहत इसे मशीन, ऊन, रेशम या खादी से भी बने तिरंगे को फहराया जा सकता है. साथ ही पॉलिएस्टर से बना तिरंगा भी फहराया जा सकता है.


प्रश्न- रात में तिरंगा फहराने के क्या हैं नियम?

उत्तर- अब से पहले लोगों के घरों, निजी संगठनों या दूसरे संस्थानों में केवल सूर्यास्त तक ही झंडा फहराने की अनुमति थी लेकिन अब तिरंगे को 24 घंटे यानि रात में भी फहराने की अनुमति दे दी गई है.


प्रश्न- राष्ट्रीय ध्वज का आकार क्या होना चाहिए?

उत्तर- राष्ट्रीय ध्वज की लंबाई-चौड़ाई 3:2 के आकार में होना चाहिए.


प्रश्न- मेज या टेबल पर किस आकार का तिरंगा रखने की अनुमति है?

उत्तर- VVIP के एयरक्राफ्ट पर 450X300 मिमी, मोटर कार पर 225X150 मिमी और टेबल पर 150X100 मिमी साइज का तिरंगा लगाने की अनुमति है.


प्रश्न- हर घर तिरंगा’ से क्या फायदा मिलेगा?

जवाब- हर घर तिरंगा’ से लोगों को अपने घरों में तिरंगा लगाने को लेकर प्रेरणा मिलेगी और रात में भी तिरंगा फहराने की अनुमति से लोगों को तिरंगा लगाने संबंधित थोड़ी सहूलियत मिली है.


प्रश्न- हर घर तिरंगा के तहत कितने घरों में फहराया जाएगा तिरंगा?

उत्तर- हर घर तिरंगा के तहत देशभर में तीन दिनों यानी 13 से 15 अगस्त तक लगभग 20 करोड़ घरों में तिरंगा फहराने की योजना बनाई गई है.

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top