ब्रेकअप की अफवाहों के बीच टाइगर श्रॉफ से क्या कह गईं दिशा पाटनी, फैंस बोले-छोटी बच्ची हो क्या ?

0

 दिशा पाटनी (Disha Patani) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shrof) के ब्रेकअप की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया है. इनकी जोड़ी को बेहद पसंद किया जाता है और सबसे अच्छी बात ये है कि दोनों ही एक्टर फिटनेस फ्रीक हैं.


 दिशा पाटनी को टाइगर श्रॉफ से ब्रेकअप न करने की यूजर्स ने दी सलाह. 


दिशा पाटनी (Disha Patani) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shrof) अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर इनके रिलेशनशिप के खत्म होने को लेकर खूब चर्चा हो रही है, लेकिन टाइगर के लेटेस्ट वीडियो पर दिशा ने कुछ ऐसा कहा कि फैंस एक बार फिर चक्कर में पड़ गए हैं. हालांकि खुश भी हैं कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक है और दिशा को सलाह भी दे रहे हैं कि ब्रेकअप मत करो.


टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में टाइगर अपने मॉर्शल आर्ट का शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि एक्टर अपने पूरे फॉर्म में हैं और सामने वाले की जमकर धुनाई कर रहे हैं. अपने ने अपने इस वीडियो को शेयर कर टाइगर ने कैप्शन में लिखा ‘आज ट्रेनिंग करने का मेरा मन नहीं था…तो लड़कों ने किक करने के लिए तय किया..ये मेरा आइडिया नहीं था’. इसके साथ ही हैशटैग कर लिखा है ‘ह्यूमनपंचिगबैग’ और ‘गुडनाइट’.


टाइगर की तरह ही दिशा भी करना चाहती हैं

टाइगर श्रॉफ के इस जबरदस्त मॉर्शल किक पर फैंस तो फिदा हो ही रहे हैं, दिशा पाटनी ने भी रिएक्ट किया. दिशा के रिएक्ट करते ही लोग खुश हो गए और फैंस को लगने लगा कि दोनों अलग नहीं हुए हैं बल्कि साथ-साथ ही हैं. दिशा पाटनी ने रिएक्ट करते हुए लिखा ‘मैं भी ये करना चाहती हूं’. दिशा के इस कमेंट पर कई फैंस अलग-अलग तरह से रिएक्ट कर रहे हैं.


यूजर्स ने दिशा को दिया जवाब

कोई सलाह देते हुए लिख रहा है कि ‘मैम इसके लिए तो आपको टाइगर सर से ट्रेनिंग लेने जाना पड़ेगा’ , तो कोई लिख रहा है ‘टाइगर से ब्रेकअप मत करो, वह अच्छा इंसान है, तो कोई साथ बने रहने की गुजारिश कर रह है’. कई यूजर्स कह रहे हैं कि ‘छोटी बच्ची हो क्या ?’. वहीं कोई लिख रहा ‘रहने दो तुम एक विलेन पर ध्यान दो’ तो कोई हौसला आफजाई करते हुए कह रहा है कि ‘आप कर सकती हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top