चाइनीज मांझा: पलवल पुलिस ने चाइना डोर के संबंध मे जिले भर में की छापेमारी की, और आमजन को इससे होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया और वहीं जिला पुलिस कप्तान ने लोगों से अपील करते हुए कहा की अगर कहीं भी चाइना डोर बिक रही हो तो पुलिस को तुरंत सूचना दे।
![]() |
| चाइनीज मांझे पर छापेमारी करती पुलिस: (फाइल फोटो) |
• Written by: उमंग
पलवल पुलिस द्वारा जिले में चाइनीज मांझे की बिक्री व इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया हुआ हैं। पतंग उड़ाने के लिए प्रयोग की जाने वाली प्लास्टिक चाइना डोर की बिक्री को रोकने के लिए पलवल पुलिस द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों और मुख्य बाजारों में छापेमारी की जा रही है।
पलवल पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल द्वारा जिले के सभी थाना प्रबंधकों व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र के बाजारों में प्रतिबंधित चाइना डोर की बिक्री को रोकने तथा अवैध रूप से चाइना डोर की बिक्री करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक के आदेशों की पालना करते हुए बुधवार को पुलिस की टीमों ने अपने संबंधित थाना के एरिया में प्रतिबंधित चाइना डोर की तलाश कर छापामारी कार्रवाई। थाना शहर पलवल प्रबंधक निरीक्षक राजवीर सिंह एवं थाना प्रबंधक यातायात पलवल निरीक्षक हरि सिंह शहर ने पलवल अंतर्गत तो वहीं थाना प्रबंधक होडल निरीक्षक अनूप सिंह ने होडल क्षेत्र में इस बार विशेष छापामारी की।
![]() |
| 2. (फाईल फ़ोटो) |
चाइनीज डोर से होने वाले नुकसान
बच्चों और नौजवानों द्वारा पतंग उड़ाने के लिए धागा डोर इस्तेमाल ना करके चाइना डोर का इस्तेमाल किया जाता है। जिससे की पशु-पक्षी व इंसानों को काफी परेशानी होती है। कई बार देखा गया है की चाइना डोर के कारण वाहन चालकों के साथ बड़े हादसे हो जाते है। इसलिए चाइना डोर के नुकसानों को ध्यान में रखते हुए जिला पुलिस ने जिले में छापेमारी की और आमजन से भी अपील की, की वे अपने बच्चों को पतंग उड़ाने के लिए प्लास्टिक चाइना डोर का प्रयोग ना करने दे।
कहीं बिक रही हो प्रतिबंधित चाइना डोर तो करें पुलिस को सूचित: एसपी
पलवल पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने बताया कि स्थानीय पुलिस प्रतिबंधित चाइना डोर के खिलाफ सर्च अभियान चला रही है। जिले में चाइनीज डोर की बिक्री व भंडारण पर रोक लगाई गई है। स्थानीय पुलिस द्वारा प्रतिबंधित चाइना डोर की अवैध रूप से बिक्री करने वाले लोगों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। चाइनीज डोर के खिलाफ पुलिस की तरफ से चल रहे व्यापक स्तर पर अभियान के तहत कई स्थानों पर छापे मारे गए। कहीं भी प्रतिबंधित चाइना डोर की बिक्री हो रही है तो उसके संबंध में स्थानीय पुलिस को सूचित करें। कोई भी नागरिक प्रतिबंधित प्लास्टिक चाइना डोर की बिक्री के बारे में सूचित करेगा तो उसका नाम व पता गुप्त रखा जाएगा। चाइनीज डोर रखने व बेचने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।





नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।