गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कॉलेज में 15 दिवसीय वृक्षारोपण अभियान

0

 महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के द्वारा 14 जुलाई से 28 जुलाई तक 15 दिवसीय वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया जा रहा है. 


वृक्षारोपण अभियान का आयोजन: (फ़ोटो-1)


हरियाणा: विश्वविद्यालय के साथ-साथ समस्त संबंधित महाविद्यालयों के प्रांगण में स्वच्छ एवं हरा भरा वातावरण बनाए रखने के लिए विश्वविद्यालय के द्वारा यह मुहिम शुरू की गई है।


एमडीयू रोहतक के आदेशानुसार जी.जी.डी.एस.डी कॉलेज पलवल के प्रांगण में भी यह मुहिम बहुत उत्साह के साथ चलाई जा रही है। प्राचार्य श्रीमती प्रतिभा सिंगला जी ने बताया कि इस अभियान इस अभियान में महाविद्यालय के प्रांगण में 250 पौधे एवं वृक्ष लगाए जाएंगे। 


इस अभियान का आरंभ प्राचार्य श्रीमती प्रतिभा सिंगला वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ केडी शर्मा एवं डॉ एस एस सैनी द्वारा वृक्षारोपण करके किया गया। इस अभियान में महाविद्यालय सभी प्राध्यापक एवं गैर शिक्षक वर्ग पूर्ण उत्साह के साथ वृक्षारोपण में अपना योगदान दे रहा है। 


प्राचार्य श्रीमती प्रतिभा सिंगला जी ने बताया कि आने वाले दिनों में महाविद्यालय के एनएसएस एनसीसी एवं यूथ रेडक्रॉस के वालंटियर भी वृक्षारोपण में अपना योगदान देंगे। आजादी की 75 वर्षगांठ के मौके पर चलाए जा रहे अभियान शादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत धरती माता को हरा भरा रखने की इस मुहिम का अत्यंत जोश एवं उत्साह से महाविद्यालय  में स्वागत किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top