Rashtrapati Chunav 2022: देश के 16वें राष्ट्रपति चुनाव का परिणाम आज यानी 21 जुलाई को जारी हो रहा है. इसके लिए 18 जुलाई को वोटिंग हुई थी. इस चुनाव को लेकर 15 जून को अधिसूचना जारी की गई थी, वहीं नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 29 जून थी. 30 जून को नामांकन पत्रों की जांच की गई. इसके बाद उम्मीदवारों के नाम फाइनल हुए. इस बार के राष्ट्रपति चुनाव में सत्ताधारी बीजेपी के अगुआई वाले एनडीए गठबंधन की ओर से झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू उम्मीदवार रहीं, वहीं कांग्रेस और विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को चुनाव में उतारा. मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है. कोविंद 2017 में राष्ट्रपति पद पर आसीन हुए थे. राष्ट्रपति चुनाव के अब तक के इतिहास पर नजर डालें, तो केवल डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ही हैं, जो लगातार दो बार राष्ट्रपति के पद पर आसीन हुए थे, वहीं नीलम संजीव रेड्डी अकेले राष्ट्रपति रहे, जो निर्विरोध चुने गए थे.




नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।