महीनों की मेहनत के बाद लिखी द जर्नी ऑफ अ फेलियर के नाम से किताब
अवनीश के हुनर को सराह रहे लोग
ग्रामीण क्षेत्र में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है। यह बैसलात के छोटे से गांव अच्छेजा के अवनीश नागर ने साबित किया है। अवनीश 22 साल की उम्र में किताब लिख जिले के पहले युवा लेखक बन गए हैं। अवनीश से पहले जिले में इतनी कम उम्र का कोई लेखक नहीं है। उनकी इस कला को पूरा क्षेत्र सराह रहा है। अवनीश द्वारा लिखी किताब का शीर्षक द जर्नी ऑफ अ फेलियर है, जिसमें जिदंगी के निराश होकर आत्महत्या जैसा कदम उठाने वालों के लिए सीख दी गई है। किताब में ऐसे पात्र को दर्शाया गया है जो विपरीत परिस्थितियों से लड़कर फिर से एक नई जिंदगी जीने के लिए तैयार हो जाता है।
बैसलात क्षेत्र के गांव अच्छेजा निवासी 22 वर्षीय अवनीश के पिता जसराम नागर शिक्षक हैं। वे पास के ही गांव में प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों को पढ़ाते हैं, जबकि उनकी मां महेंद्री देवी गृहणी हैं। अवनीश ने 12वीं तक पढ़ाई पलवल के एक निजी स्कूल से की है। पलवल के एसडी कॉलेज के बीसीए करने के बाद अब वे राजस्थान के अलवर से एमसीए की पढ़ाई कर रहे हैं। अवनीश नागर ने बताया कि बचपन से उन्हें लेखक बनने का शोक था। वह हमेशा कक्षा में बैठा कुछ न कुछ लिखने का प्रयास करता था। इससे उसकी पढ़ाई का भी नुकसान होता, परंतु उसमें कुछ अलग करने का एक जुनून था। बीसीए की पढ़ाई पूरी होने के बाद उसने किताब लिखने का मन बनाया और उसने परिवार, दोस्त व रिश्तेदारों को छोड़कर किताब लिखने में जुट गया। करीब चार महीने की मेहनत के बाद उसने किताब लिखने में कामयाबी हासिल कर ली।
अवनीश ने बताया कि दुनिया में अपने आप को सबसे बदनसीब समझने वालों के लिए यह किताब लिखी है। इसमें एक ऐसे इंसान की कहानी है, जिसका जीवन दुख व परेशानियों से भरा हुआ है। वह दुनिया की चमक में इतना खो जाता है कि उसे अंधकार के अलावा कुछ नहीं दिखता। एक समय पर वह बिल्कुल अकेला हो जाता है, सभी उसका साथ छोड़ देते हैं। उसके बाद भी वह हार नहीं मानता और एक बार फिर उठ खड़ा होता है। उनका मानना है कि इस किताब को पढ़ने वाले युवा कभी जिंदगी से हताश नहीं होंगे। अवनीश ने बताया कि उनकी किताब को गूगल व अमेजन ने भी वेरीफाई किया है। उनका उद्देश्य है कि कोई युवा हताश होकर अपना जीवन समाप्त न करे।
WhatsApp Channel
Join Now
Instagram
Follow me







नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।