गदपुरी के निकट लोटस गार्डन में भाजपा प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर के समर्थन में उत्कर्ष चौधरी ने भव्य जनसभा का अयोजन किया। फरीदाबाद लोक सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में लगातार भारतीय जनता पार्टी का ग्राफ बढ़ रहा है और आज पूरे देश में मोदी का तूफान चल रहा है।
जिसके सामने कोई टिक नहीं रहा है। गुर्जर ने कहा आगामी 23 मई को गांव सोलड़ा में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करने के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे। जिसमें हजारों की संख्या में लोग रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के विचार सुनने के लिए पहुंचेंगे।
बता दे पलवल के गांव गदपुरी में स्थित गार्डन में आज युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह आयोजन भाजपा युवा नेता उत्कर्ष चौधरी की तरफ से किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में युवाओं ने भाग लिया। इस दौरान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे फरीदाबाद लोकसभा भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर का लोगों ने 51 मीटर लम्बी पगड़ी बांधकर जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि आज के युवा सम्मेलन में हजारों की संख्या में युवाओं ने भाग लिया है। इस भीषण गर्मी में युवाओं के जोश और उत्साह को देखते हुए यह स्पष्ट हो चुका है कि तीसरी बार भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनेंगे। क्योंकि लोगों का भरोसा और विश्वास लगातार भारतीय जनता पार्टी की तरफ बढ़ रहा है। गुर्जर ने कहा आज भारत देश में नरेंद्र मोदी की हवा और आंधी नहीं बल्कि तूफान चल रहा है। जिसके सामने कोई टिक नहीं रहा है।
गुर्जर ने कहा फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र की जनता ने इस बार उन्हें 10 लाख पार वोटो से जिताने का नारा दिया है और वही जनता इस नारे को सफल बनाने का काम करेगी। उन्होंने कांग्रेस पर भी तंज करते हुए कहा कि इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस कहीं नजर नहीं आ रही है। जबकि भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक लगातार मैदान में उतरकर जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। वहीं भाजपा युवा नेता उत्कर्ष चौधरी ने कहा कि आज के युवा सम्मेलन में युवाओं के उमड़े जनसैलाब यह साबित कर दिया है कि अब फरीदाबाद लोकसभा सीट का चुनाव एक तरफ हो चुका है और निश्चित तौर पर फरीदाबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर की रिकॉर्ड तोड़ वोटों से जीत होगी।








नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।