लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पलवल पुलिस के कड़े इंतजाम, चुनाव प्रिकिर्या में विघ्न डालने वालों की भी कहर नहीं

0

लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पलवल पुलिस के कड़े इंतजाम, चुनाव प्रिकिर्या में विघ्न डालने वालों की भी कहर नहीं




लोकसभा चुनाव के मध्यनजर पलवल जिले में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे राजेंद्र कुमार आईजीपी तथा  मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। वहीं उन्होंने पलवल में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर अधिकारियों को चुनाव एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में अहम दिशा निर्देश दिए। इस बैठक के दौरान एसपी पलवल डॉक्टर अंशु सिंगला, चुनाव नोडल अधिकारी एवं डीएसपी चांदहट दिनेश यादव,डीएसपी मुख्यालय नरेश कुमार, डीएसपी पलवल नरेंद्र खटाना, डीएसपी हथीन सुरेश भड़ाना, एवं सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।



आईजीपी ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार एवं एसपी डॉक्टर अंशु सिंगला के कुशल मार्गदर्शन में पलवल पुलिस द्वारा 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सुरक्षा व्यवस्था के मध्य नजर पलवल में चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है। मतदान केंद्रों पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान प्रक्रिया पूरी करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला पलवल में 366 लोकेशन पर 702 पोलिंग बूथ बनाए गए है । जिन पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है । जिला में मतदान के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त पुलिस बल जिसमें होमगार्ड, एसपीओ तथा पैरामिलिट्री फोर्स भी शामिल है, तैनात किए गए हैं जिनके द्वारा चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।



आईजीपी ने बताया कि पलवल पुलिस द्वारा 3 इंटरस्टेट तथा 12 इंटरडिस्ट्रिक्ट नाके लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखी जा रही है। इसके साथ ही पेट्रोलिंग पार्टियों द्वारा नशा व शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार गश्त की जा रही है। लोकसभा चुनाव के दिन विषम परिस्तिथियों से निपटने के लिए पोलिंग बूथ पर तुरंत रिपोर्ट करने हेतु पेट्रोलिंग पार्टियाँ तैनात की गई हैं। रिज़र्व फोर्स को स्ट्राइकिंग फोर्स के तौर पर रखा गया है ताकि आवश्यकता पड़ने पर कानून व शांति व्यवस्था कायम करने में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके अतिरिक्त उचित कानून व्यवस्था के लिए अर्धसैनिक बल की 3 तथा आईआरबी की तीन कम्पनियां तैनात की गई हैं। 16 मार्च को आदर्श आचार संहिता लगने के बाद पलवल पुलिस द्वारा शराब तस्करी, अवैध हथियार तथा नशा तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाए जाकर तस्करों पर नकेल कसी गई है।



आईजीपी ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के दौरान स्वयं एसपी डॉक्टर अंशु सिंगला के नेतृत्व में जिला पुलिस एवं पैरामिलिट्री फोर्स की टीमों ने जिला के सभी चार विधानसभा क्षेत्र पलवल पृथला होडल एवं हथीन में निरंतर फ्लैग मार्च निकाल आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया है तथा आमजन को चुनाव के इस पर्व में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। साथ ही आमजन को भी निर्भीक होकर मतदान करने तथा किसी के दबाव में ना आने के लिए जागरूक किया गया। पलवल पुलिस ने मतदान के दौरान सुरक्षा के सारे इंतजाम किए हैं। जिला पलवल में सुरक्षा व्यवस्था की कोई दिक्कत नहीं है और सुरक्षा व्यवस्था के सारे इंतजाम पूरे किए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top