तालाब में मिला लापता युवक का शव, गुस्साएं परिजनों ने किया रोड़ जाम
पलवल के मिंडकोला गांव में 21 वर्षीय लापता युवक का शव तालाब में मिला। मृतक के परिजनों का आरोप है कि गांव के ही पांच युवकों ने हत्या करी हैं। परिजनों ने पुलिस से हत्या करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करी हैं। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर करवाई शुरू कर दी है।
लापता युवक का शव तालाब में मिलने के बाद गुस्साएं ग्रामीणों ने पलवल-नूंह रोड़ पर करीब 3 घंटे के लिए जाम लगा दिया। वहीं मौके पर पुलिस बल के साथ डीएसपी सुरेश भड़ाना पहुंच। डीएसपी सुरेश भड़ाना ने गुस्साएं ग्रामीणों को आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गांव के 5 युवकों पर हत्या का मामला दर्ज लिया है और साथ ही 2 युवकों को भी हिरासत में ले लिया हैं।
हथीन थाना प्रभारी छत्रपाल ने बताया कि 26 अप्रैल को मिंडकोला गांव निवासी शिवचरण ने दी शिकायत में कहा था कि उसका 21 वर्षीय बेटे को घर से शादी में जाने के लिए गांव का युवक बुलाकर ले गया था। उसी दिन से राहुल लापता हो गया। पुलिस ने राहुल की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।
उन्होंने बताया कि चार दिन बाद मंगलवार की सुबह चार दिन पहले गायब हुए राहुल का शव गांव के तालाब में मिला। शव की पहचान राहुल के रूप में हुई। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। मृतक राहुल के परिजनों का आरोप है कि गांव के ही कुछ युवकों ने मिलकर राहुल की हत्या की और शव को तालाब में फेंक दिया। इसी बात से गुस्साएं मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने मिंडकोला बस स्टेंड पर पलवल-नूंह मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम के दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम लगा रहे लोग पांचों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके उनकी गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।
रोड़ पर जाम लगाए गुस्साएं ग्रामीणों को डीएसपी सुरेश भड़ाना ने आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। वहीं गांव मिंडकोला चौकी इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि पांच युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर दो को हिरासत में ले लिया हैं। जल्द ही बाकी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।







नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।