लोकसभा चुनाव को शातिपूर्ण माहौल में संपन्न करवाने के लिए जिला पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स ने निकाला फ्लैग मार्च

0

लोकसभा चुनाव को शातिपूर्ण माहौल में संपन्न करवाने के लिए जिला पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स ने निकाला फ्लैग मार्च




पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक महोदया डॉक्टर अंशु सिंगला, भा.पु.से के कुशल निर्देशन में  25 मई को आगामी लोकसभा चुनाव-2024 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए शुक्रवार को पलवल पुलिस व पैरामिलिट्री की संयुक्त टीमों ने मिलकर पलवल के क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला।





लोकसभा चुनाव को देखते हुए पलवल पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ मिलकर पलवल बस स्टैंड, मीनार गेट ,कमेटी चौक,अलावलपुर चौक,माल गोदाम रोड एरिया में जिला पुलिस एवं एक कंपनी आइटीबीपी के जवानों ने मिलकर ग्रामीण क्षेत्र व शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला इस फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य लोगों में विश्वास दिलाना है कि जिला पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स की टीम आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है।






फ्लैग मार्च के जरिए ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ भयमुक्त मतदान करने का संदेश दिया गया है इस दौरान जिला पुलिस लाइन प्रबंधक इंस्पेक्टर मलखान सिंह, चौकी बस अड्डा प्रभारी उप निरीक्षक सुरेश कुमार सहित आइटीबीपी की कंपनी मौजूद रही।

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Follow me

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top