हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल की नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, होडल शहर के ढाबों पर की छापेमारी
हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो युनिट फरीदाबाद ने होडल शहर के ढाबों व पान बीड़ी के खोखे को चेक किया। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए युनिट फरीदाबाद प्रभारी निरीक्षक अशोक डागर ने बताया कि उप निरीक्षक कीमतीलाल के नेतृत्व में एक टीम तैयार की गयी जो टीम मे शामिल मनजीत सिंह,दीपक व नंद किशोर व मोनू डॉलर नाम के डॉग स्क्वाड को साथ लेकर रेड की गयी जो कोई सफलता हासिल नहीं हुई।
हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट फरीदाबाद के इंचार्ज उप निरीक्षक कीमतीलाल ने आम जन से अपील करते हुए बताया कि अगर आपको कहीं पर भी नशा बिकता हुआ दिखाई देता है तो बेफिक्र होकर हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के टोल फ्री नंबर नंबर 90508–91508 पर सूचना दे सकते हैं सूचना देने वाले का नाम पता पूर्णता गुप्त रखा जाएगा।





नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।