HATHIN BREAKING NEWS: उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पहुंचे गांव मंडकोला, किया पीडब्ल्यूडी विश्रामगृह का उद्घाटन

0

HATHIN BREAKING NEWS: उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पहुंचे गांव मंडकोला, किया पीडब्ल्यूडी विश्रामगृह का उद्घाटन




उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रविवार को जिला के हथीन उपमंडल के गांव मंडकोला में 3.94 करोड़ रुपये की लागत से बने लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह का उद्घाटन किया। इसके अतिरिक्त मथुरा रोड पृथला इंडस्ट्रिज तक करीब 1.44 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सडक़ व 1.90 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले पलवल शहर के रेलवे स्टेशन के अप्रोच रोड का शिलान्यास किया। इस मौके पर विधायक प्रवीण डागर, गांव मंडकोला की सरपंच सविता डागर, जजपा के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सौरोत, सुखराम डागर, हथीन के एसडीएम संदीप अग्रवाल सहित अनेक गणमान्यजन ने उपमुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। 



इस मौके पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इस विश्राम गृह के बनने से न सिर्फ गांव मंडकोला बल्कि जिला पलवल क्षेत्र को इसका काफी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि इस विश्रामगृह की पुरानी मांग को पूरा करवाने में विधायक प्रवीण डागर ने काफी मेहनत की है। वे लगातार इसके निर्माण के लिए मुख्यमंत्री हरियाणा व उनसे मिलते रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा-जजपा की प्रदेश सरकार जनता के हित के लिए अनेक योजनाएं व कार्यक्रम क्रियान्वित कर रही है। पूरे प्रदेश में समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मथुरा रोड पृथला इंडस्ट्रिज तक व पलवल में रेलवे स्टेशन अप्रोच रोड बनाने का कार्य आगामी छह महीने में पूरा कर लिया जाएगा, जिससे जनता को काफी राहत मिलेगी।



उपमुख्यमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पलवल से जिला नूंह के लिए जाने वाले रोड को आगामी दिनों में 137 करोड़ रुपये की लागत से दो लाइन से चार लाइन बनवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा प्रदेश में 200 करोड़ रुपये की लागत से एससी व बीसी की चौपालों की मरम्मत का कार्य भी चल रहा है। वहीं उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में सरकार द्वारा तालाबों की साफ सफाई का कार्य करवाया जा रहा है। इसमें अब तक प्रदेशभर के करीब 1600 तालाबों की साफ-सफाई करवाई जा चुकी है और 2500 तालाबों की सफाई साल के अंत तक करवा दी जाएगी। इस मौके पर विभिन्न गांवों की पंचायतों ने भी उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को स्मृति चिह्न भेंट कर व पगड़ी बांधकर जोरदार स्वागत किया।

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Follow me

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top