SCHOOL HOLIDAYS: शिक्षा विभाग के आदेश पलवल में आगामी 20 जनवरी तक 5 वीं कक्षा तक के स्कूल बंद

0





शिक्षा विभाग के आदेशानुसार पलवल में घने कोहरे/शीत लहर को देखते हुए 20 जनवरी तक पांचवी तक की कक्षाओं को बंद रखा जाएगा। आपको बता दे कि अतिरिक्त उपायुक्त साहिल गुप्ता ने बताया कि शिक्षा विभाग ने मौसम में बढ़ती ठंड को मद्देनजर रखते हुए पलवल जिले में पांचवीं तक कि कक्षाओं में छुट्टियां घोषित करने के संबंध में जरूरी हिदायतें जारी की हैं।



वहीं, उन्होंने बताया की शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेशों के तहत जिला पलवल में घने कोहरे/शीत लहर की स्थिति और छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आगामी 20 जनवरी तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों में पांचवीं तक की कक्षाओं को बंद रखा जाएगा। जारी आदेशों के अनुसार जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी पलवल और पलवल के सभी खंड शिक्षा अधिकारी इन आदेशों के सख्ती से कार्यान्वयन के लिए जिम्मेदार होंगे।


Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top