Haryana Breaking News: CM मनोहर लाल ने करी बड़ी घोषणा, 22 जनवरी को पूरे प्रदेश में छुट्टी का ऐलान

0




हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने पूरे प्रदेश में 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी की घोषणा कर दी है। सीएम मनोहर लाल ने यह घोषणा अपने ऑफिसियल ट्विटर एकाउंट पर ट्वीट करके दी हैं। अयोध्या में 'राम लला प्राण प्रतिष्ठा' के उपलक्ष्य में यह घोषणा करी हैं। सीएम मनोहर लाल ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश के सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी सहित अन्य प्रतिष्ठानों के सभी कर्मचारियों के लिए 22 जनवरी को आधे दिन (2:30 बजे) तक सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।





अयोध्या में राम मंदिर का एक हिस्सा पूरी तरह से बनकर तैयार हो हो गया हैं। जिसके बाद अब 22 जनवरी को राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो रही हैं। जिसके उपलक्ष्य में 22 जनवरी को राम लला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह रखा गया हैं। आपको बता दे इस उपलक्ष्य में देश की बड़ी बड़ी हस्तियां मौजूद रहेंगी, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद समारोह में होंगे। समारोह को लेकर देश में तरह तरह की तैयारियां चल रही हैं। वहीं, कुछ राज्यों की सरकारों ने अपने प्रदेश में 22 जनवरी को छुट्टी का भी ऐलान किया हैं।



राम लला प्राण प्रतिष्ठा के समारोह के उपलक्ष्य में राज्य सरकारो के अलावा केंद्र सरकार ने भी देशभर में काम कर रहें केंद्रीय कर्मचारियों को 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी देने की घोषणा करी हैं। आपको बता दे कि प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस दिन राज्यों में शराब और भांग की दुकानें बंद रहेंगी। 



यह पूरा कार्यक्रम उत्तरप्रदेश के अयोध्या में होने जा रहा हैं, इसलिए उत्तरप्रदेश की सरकार ने भी ऐलान किया है कि प्रदेश में स्कूल, कॉलेज और सभी सरकारी दफ्तर बंद रखे जाएंगे। इसके अलावा इस दिन प्रदेश में ड्राई-डे मनाने की भी घोषणा करी है, मतलब प्रदेश में शराब की दुकानें भी बंद रखी जाएगी। 



आपकी राज्य सरकार ने 22 जनवरी 'राम लला प्राण प्रतिष्ठा' के उपलक्ष्य में किया घोषणा करी है यह आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं, और जय श्री राम भी जरूर लिखें।

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top