पुतिन ने रूसी महिलाओं से '8 या अधिक' बच्चे पैदा करने को कहा, कहा- यह 'जीवन का तरीका' होना चाहिए

0

  • NTV MEDIA DESK  

  • BURO REPORT  

पुतिन ने कहा कि हमें आने वाले कुछ दशकों तक रूस की आबादी बढ़ाने का लक्ष्य रखना होगा. उन्होंने कहा कि हमारे यहां अब भी कई समुदाय है, जो आज भी बड़े परिवारों में यकीन रखते हैं. उनके चार, पांच या उससे भी ज्यादा बच्चे हैं. हमारी दादी, परदादी और परनानी के 7, 8 या उससे भी ज्यादा बच्चे होते थे.

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूसी महिलाओं से कम से कम आठ बच्चे पैदा करने की अपील की है. पुतिन ने कहा कि रूसी महिलाओं को ज्यादा बच्चे पैदा करने चाहिए और बड़े परिवार को 'आदर्श' बनाना चाहिए. पुतिने ने ये बात वर्ल्ड रशियन पीपुल्स काउंसिल को संबोधित करते हुए कही.

पुतिन ने कहा कि हमें आने वाले कुछ दशकों तक रूस की आबादी बढ़ाने का लक्ष्य रखना होगा. उन्होंने कहा कि हमारे यहां अब भी कई समुदाय है, जो आज भी बड़े परिवारों में यकीन रखते हैं. उनके चार, पांच या उससे भी ज्यादा बच्चे हैं. हमारी दादी, परदादी और परनानी के 7, 8 या उससे भी ज्यादा बच्चे होते थे.

पुतिन ने कहा कि रूस को बड़े परिवारों को 'जीवन जीने का तरीका' अपनाकर ऐसी परंपराओं को जिंदा रखना होगा. उन्होंने कहा कि परिवार सिर्फ राज्य या समाज का ही आधार नहीं है, बल्कि धार्मिक लिहाज से भी सही है.

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top