• NTV MEDIA DESK
• WRITTEN BY: UMANG
रोटरी क्लब पलवल सिटी के तत्वावधान में गुरूवार को गर्वमेंट स्कूल लोहागढ़ में जर्सी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पहली से दसवीं तक के करीब 150 विद्यार्थियों को जर्सी वितरित की गई। रोटेरियन संजय तायल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्र में बतौर मुख्य अतिथि क्लब के प्रधान व छज्जूनगर गांव के सरपंच पति धर्मवीर चौहान मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मुख्य रुप से रोटेरियन पूर्व एजी कुलदीप एडवोकेट, सचिव निशांत शर्मा व कैशियर भगत सिंह डागर मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान धर्मवीर चौहान ने कहा कि जरूरतमंद की मद्द करने से दिल को शांति मिलती है वह सबसे बड़ा धर्म का कार्य होता है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल में पढऩे वाले विद्यार्थियों के पास संसाधनों की कमी आमतौर पर देखी जाती है। रोटरी क्लब पलवल सिटी समय-समय पर जरूरतमंद की सहायता करने में हमेशा आगे रहता है।
स्वास्थ्य शिविर से लेकर जरूरतमंद को कपड़े, खाद्य सामग्री वितरित करने सहित अन्य कार्यक्रम चलते रहते हैं। रोटेरियन निशांत शर्मा ने कहा कि आगे भी विद्यार्थियों को जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंग। रोटेरियन कुलदीप एडवोकेट ने बताया कि क्लब की ओर से छज्जूनगर गांव में एक सिलाई सेंटर भी चलाया हुआ है, जिसमें नि:शुल्क महिलाओं को स्वाभलंबी बनाने का काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरूवार को लोहागढ़ के सरकारी स्कूल में पढऩे वाले बच्चों को जर्सी वितरित की। उन्होंने इसके लिए स्कूल के स्टाफ का आभार व्यक्ति किया।




नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।