आईटीआई पलवल में लगे शिक्षुता एवम रोजगार मेले में 41 छात्र हुए शॉर्ट लिस्ट

0
6 छात्रों को दिया मौके पर ही नियुक्ति पत्र


  • NTV MEDIA DESK  

  • WRITTEN BY: UMANG  

कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा के आदेश अनुसार हरियाणा राज्य की राजकीय आईटीआई में छात्रों को अधिक से अधिक शिक्षुता एवं रोजगार दिलाने के लिए 2 दिसंबर को शिक्षुता एवं रोजगार मेले का आयोजन आईटीआई पलवल में किया गया ।


इस शिक्षुता एवं रोजगार मेले में पलवल के औद्योगिक क्षेत्र के विभिन्न उद्योगों ने भाग लिया । जिनमें मुख्यत : शिवानी लॉक प्राइवेट लिमिटेड पृथला, वी जी एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड पृथला , टोकाई इंपिरियल रबर प्राइवेट लिमिटेड पृथला, ट्रैकटेल टिरफेल प्राइवेट लिमिटेड पृथला,स्वर्ण इंफ्राटेल प्राइवेट लिमिटेड मीतरोल, ओम एंटरप्राइजेज बघोला, इत्यादि शामिल रहे ।


प्रधानाचार्य कम नोडल अधिकारी आईटीआई पलवल भगत सिंह ने बताया है कि इस शिक्षुता एवं रोजगार मेले में 75 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया । जिसमें विभिन्न कंपनियों द्वारा साक्षात्कार लेकर 41 आईटीआई पास छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया गया। और उनको उद्योगों में आने का समय दिया गया । और इनमे से 6 छात्रों को मौके पर ही नियुक्ति पत्र दिया गया।


जिन उद्योगों ने छात्रों को शॉर्ट लिस्ट किया उन में शिवानी लॉक्स प्राइवेट लिमिटेड पृथला ने 10, स्वर्ण इंफ्राटेल प्राइवेट लिमिटेड मीतरोल ने 8, टोकाई रबर इंपीरियल प्राइवेट लिमिटेड पृथला ने 5, वी जी एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड पृथला ने 8, ओम एंटरप्राइजेज बघोला ने 7, ट्रेकटेल ट्रीफर प्राइवेट लिमिटेड पृथला ने 3, आईटीआई पास शुदा छात्र-छात्राओं को शॉर्टलिस्ट किया गया।



सरकार एवं निदेशालय के आदेश अनुसार आज आईटीआई पलवल में शिक्षुता एवं रोजगार मेले का आयोजन किया गया। और भविष्य में भी इस तरह के रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता रहेगा। ताकि ज्यादा से ज्यादा आईटीआई पास शुदा छात्र छात्राओं को रोजगार एवं शिक्षुता पर लगाया जा सके।

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top