पलवल पुलिस ने अवैध हथियार धारकों को किया गिरफ्तार, आरोपियों से दो देसी कट्टा और कारतूस बरामद

0


  • NTV MEDIA DESK  

  • CRIME DESK  

पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार डॉ अंशु सिंगला, पुलिस अधीक्षक पलवल के कुशल नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान अवैध हथियार धारकों की धरपकड़ के संबंध में चलाया हुआ है। इसी मुहिम के अंतर्गत डिटेक्टिव स्टाफ पलवल प्रभारी उप निरीक्षक रामवीर सिंह की टीम में तैनात हेड कांस्टेबल इरफान ने थाना बहीन क्षेत्र अंतर्गत गाँव नांगल जाट के बस अड्डा के पास किसी वाहन के इन्तजार में खड़े एक आरोपी को देशी कट्टा एवं एक कारतूस अवैध हथियार सहित काबू किया। 


इसी प्रकार दूसरे मामले में क्राइम ब्रांच पलवल प्रभारी उप निरीक्षक तेजपाल सिंह की टीम में तैनात हेड कांस्टेबल सलीम अहमद ने थाना सदर पलवल क्षेत्र अंतर्गत बामणीखेडा पुल के निचे से एक आरोपी को देशी कट्टा अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।



उपरोक्त मामलों में आरोपियों के विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीबद्ध कर कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top