करोड़ो रुपए के विकास कार्यो का विधायक प्रवीण डागर ने किया शुभारंभ

0

• हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड की ओर से बनाए जाएंगे दो नए सडक़ मार्ग




  • NTV MEDIA DESK  

  • WRITTEN BY: UMANG  

विधानसभा क्षेत्र हथीन के विधायक प्रवीण डागर ने शुक्रवार को गांव मंडकोला व चिल्ली में हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड की ओर से लगभग 2 करोड़ 25 लाख रुपए की लागत से बनने वाले दो नई सडक़ों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।






विधायक प्रवीण डागर ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि गांव मंडकोला से हसनपुर तक करीब 2.5 किलोमीटर लंबी सडक़ पर 1 करोड 22 लाख रुपए तथा गांव चिल्ली से धीरनकी तक लगभग 2 किलोमीटर लंबी सडक़ पर 1 करोड 3 लाख रुपए की लागत आएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में बिना किसी भेदभाव के हथीन क्षेत्र में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। हथीन में अब तक 28 नई सडक़ों का निर्माण कराया गया है। गांव से गांव तथा उन रास्तों को जंगल के रास्तों से जोड़ा जा रहा है, जिससे क्षेत्र के किसानों को अपनी फसल लाने ले जाने में लाभ मिलेगा।




गांव चिल्ली में सरपंच जकारिया ने गांव की कुछ मांगों को विधायक प्रवीण डागर के समक्ष रखा। विधायक प्रवीण डागर ने इन सभी मांगों को जल्द ही पूर्ण करवाने का आश्वासन दिया। गांव चिल्ली में जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन हाजी ईसाक पचानका व लखनाका के पूर्व सरपंच जाकिर ने हथीन क्षेत्र के मेव बाहुल्य गांवों में सिंचाई के पानी की व्यवस्था के लिए लड़माकी माईनर के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मेव बाहुल्य गांवों के प्रतिनिधि मंडल को मिलाने का आग्रह विधायक प्रवीण डागर के समक्ष रखा, जिस पर विधायक हथीन ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से समय निश्चित कर प्रतिनिधि मंडल को मिलाने का आश्वासन दिया और सिंचाई के पानी की व्यवस्था कराने के लिए भी आश्वस्त किया। विधायक हथीन ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि हथीन विधानसभा क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए गए हैं और इसे आगे बढ़ाया जा रहा है।





इस अवसर पर मौजूद रहे 

इस अवसर पर गांव चिल्ली में हाजी ईसाक पचानका, ब्लॉक समिति चेयरमैन प्रतिनिधि इकबाल, पूर्व सरपंच लखनाका जाकिर, सरपंच 
सविता डागर, सरपंच ताहिर, वसीम उटावड़, दीनू धीरनकी, चिल्ली के सरपंच जकारिया, धीरनकी सरपंच अख्तर, धीरनकी पूर्व सरपंच मूसा, कुकरचाटी पूर्व सरपंच मौहम्मद ईरफान, गांव मंडकोला पूर्व सरपंच देवी, हसनपुर सरपंच राजू शर्मा, नरेंद्र डागर, मेंबर धर्म, मेंबर छिद्दा, हरकिशन, जग्गी, जीवनलाल, नरेश डागर, हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता रोहतास सहित गांवों के मौजिज व्यक्ति मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top