• NTV MEDIA DESK
• WRITTEN BY: UMANG
पलवल शहर से पूर्व दिशा में रेलवे का मुख्य मार्ग होने के कारण पलवल देहात क्षेत्र को बहुत असुविधा का सामना करना पड़ता है अक्सर बीमार व्यक्ति को शहर पहुंचने में बहुत देरी होती है इस परेशानी को देखते हुए ऊपरगामी रेलवे पुल की आवश्यकता को पूरा करने हेतु 4 नवंबर को असावटा गांव सहित क्षेत्र के प्रबुद्धजन पलवल क्षेत्र के विधायक दीपक मंगला जी से पलवल रेस्ट हाउस में मिले एवं मुख्यमंत्री हरियाणा से असावटा रेलवे क्रॉसिंग फाटक नंबर 563 पर एक ROB पुल के निर्माण की मांग विधायक दीपक मंगला जी को सौंपी।
![]() |
| विज्ञापन |
इस मांग को लेकर दीपक मंगला जी ने क्षेत्र के लोगों को इस मांग के संबंध में आश्वासन देते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी से असावटा रेलवे क्रॉसिंग पर लंबे जाम की समस्या निवारण हेतु क्षेत्र की तरफ से पूर्ण वकालत करेंगे एवं इस पुल निर्माण की फिजिबिलटी रिपोर्ट तैयार भी कराएंगे। जल्द ही माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा से इस कार्य को आरम्भ करने की मंजूरी लेकर पलवल क्षेत्र की यह मांग पूर्ण कराई जाएगी। आने वाले समय में अधिक से अधिक रेलवे ऊपरगामी पुल क्षेत्र में आवागमन हेतु तैयार हो जाएंगे।
इस अवसर पर श्री विजय पोसवाल पूर्व उपाध्यक्ष पलवल, सरजीत सरपंच, धर्मवीर सरपंच, राज सिंह, सतवीर डागर, मुकेश तेवतिया, मामराज मास्टर, जिले नंबरदार, जतन सूबेदार, करण सिंह नंबरदार नरेंद्र नंबरदार, संतोष, किशन बाबू, भीम सिंह सहित क्षेत्र के अनेक लोगों ने मांग पत्र श्री दीपक मंगला विधायक जी को सोपा।




नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।