लोगों की समस्याओं को दूर करना सरकार की प्राथमिकता : विधायक प्रवीण डागर

0

• सरकार ने प्रत्येक वर्ग के लोगों के लिए बनाई हैं विभिन्न विकासात्मक योजनाएं

• विधायक प्रवीण डागर ने पलवल विधानसभा के चार गांवों में ग्रामीणों से किया संवाद

• समस्याएं जानकर उनका निदान करने के लिए अधिकारियों को किया निर्देशित


  • NTV MEDIA DESK  

  • WRITTEN BY: UMANG  

हथीन के विधायक प्रवीण डागर ने कहा कि पब्लिक हैल्थ के अधिकारी गांव रजोलका में जमीन का रेजोल्यूशन का कार्य करके बूस्टर का कार्य जल्द से जल्द करवाया जाए। सेम की समस्या से किसानों को निजात दिलाने के लिए एक ट्यूबवैल लगाया जा चुका है तथा दूसरे ट्यूबवैल की टेंडर प्रक्रिया चल रही है। विधायक प्रवीण डागर शनिवार को गांव रजोलका में जनसंवाद के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। इस अवसर पर उनके साथ पलवल के विधायक दीपक मंगला भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सरकार के नॉम्र्स के अनुसार ही गांव में पशु अस्पताल को खोला जा सकता है। इसके अतिरिक्त नॉम्र्स पूरा होने पर रजोलका के माध्यमिक स्कूल को 12 तक कर दिया जाएगा। विधायक प्रवीण डागर ने गांव लालवा, यादूपुर व कारना में भी लोगों से संवाद कर समस्याओं को जाना और मौके पर मौजूद विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


विधायक प्रवीण डागर ने कहा कि लोगों की समस्याओं को दूर करना सरकार की प्राथमिकता है। सरकार ने प्रत्येक वर्ग के लोगों के लिए विभिन्न विकासात्मक योजनाएं बनाई हैं। वर्तमान सरकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओजस्वी नेतृत्व में सभी विधानसभा क्षेत्रों में समान रूप से बिना किसी भेदभाव के सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास की तर्ज पर विकास कार्य करवा रही है। आज प्रदेश का कोई भी क्षेत्र विकास की दृष्टिï से अछूता नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता की परेशानियों से रूबरू होने के लिए इन जनसंवाद कार्यक्रमों की शुरूआत की गई है, ताकि लोगों की सभी समस्याओं को दूर किया जा सके। उन्होंने आमजन से इन सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वïान किया। इस मौके पर विधायक प्रवीण डागर ने सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से भी सीधे बात कर उनके द्वारा उठाए गए लाभ से उपस्थिति को परिचित करवाया। विधायक प्रवीण डागर ने कहा कि अगले सप्ताह में इन सभी गांवों में जिला प्रशासन की ओर से कैंप लगाकर पैंशन, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, परिवार पहचान-पत्र आदि बनवाने का कार्य किया जाए।


जनसंवाद कार्यक्रमों में ग्राम पंचायतों ने अपने-अपने गांवों में की जाने वाले विकास संबंधी मांगों को विधायक प्रवीण डागर के समक्ष प्रस्तुत किए। पंचायतों द्वारा रखी गई मांगों में रैनीवेल बूस्टर बनवाना, व्यायामशाला बनवाना, पशु अस्पताल, सैम की समस्या से निजात पाने के लिए ट्यूबवैल लगवाने, रास्तों को चौडाकर पक्का बनवाने, बिजली, पानी, सडक़ निर्माण, चौपाल निर्माण, बस सुविधा, साफ-सफाई, ई-लाइब्रेरी, खेल स्टेडियम, ग्राम सचिवालय आदि मांगे शामिल रहीं। इसके अतिरिक्त ग्रामवासियों ने विधायक प्रवीण डागर को अपनी-अपनी समस्याओं से भी अवगत करवाया। विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका निपटान करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी को मौके पर ही निर्देश दिए।


विधायक दीपक मंगला ने हथीन के विधायक प्रवीण डागर का अपनी विधानसभा में पधारने पर स्वागत व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान करने के उद्देश्य से जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा चलाई गई शिवधाम योजना के तहत प्रदेश के सभी शमशानघाट व कब्रिस्तान की चार दीवारी, शैड, पक्का रास्ता, कमरा आदि बनवाने के कार्य किए जा रहे हैं। विधायक ने पब्लिक हैल्थ के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे रैनीवेल के तहत बिछाई जा रही पीने के पानी की पाइपलाइन का कार्य व सडक़ के रेस्टोरेशन का कार्य अति शीघ्र पूरा करवाएं। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देशित करते हुए कहा कि वे महाग्राम योजना, अमु्रत योजना तथा रैनीवेल योजना के तहत बिछाई गई पेजयल व सीवरेज की लाइन के सभी स्थानों पर सडक़ रेस्टोरेशन का कार्य तुरंत करवाएं, ताकि लोगों को आवागमन में असुविधा न आए। 


उन्होंने युवाओं से आह्वन किया कि वे गांव दूधौला में बनाई गई श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय से कोर्स कर लाभ उठाएं। यह एकमात्र ऐसी यूनिवर्सिटी है जो विद्यार्थियों को हुनरमंद बनाने का कार्य कर रही है। इसमें युवा कोर्स करने के साथ-साथ स्टाइफंड भी प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा पलवल को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की सौगात देने पर धन्यवाद व्यक्त किया। जिला के रसूलपुर में बनाया गया जवाहर नवोदय विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में पलवल के लिए वरदान है। विद्यार्थियों को इसका लाभ जरूर उठाना चाहिए। जनसंवाद कार्यक्रमों में पहुंचने पर ग्रामीणों ने विधायक प्रवीण डागर तथा विधायक दीपक मंगला समेत अन्य अतिथियों का फूलमालाएं पहनाकर व पगडी बांधकर भव्य स्वागत किया।


इस अवसर पर एसडीएम शशि वसुंधरा, ब्लॉक समिति के चेयरमैन भगत सिंह घुघेरा, वाइस चेयरमैन जितेंदर, रजोलका की सरपंच सोनिया कुंडू, संजय कुमार कुंडू, लालवा सरपंच प्रतिनिधि विजयराम, वीरपाल दीक्षित, संतराज सहित अन्य गांवों के पंच-सरपंच, विभागों के अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top