पलवल में ठगों ने 2 लोगों के कार्ड बदलकर ठगे हजारों रुपये, पुलिस ने FIR दर्ज कर शुरू करी तलाश

0

 पलवल में होडल और कैंप थाना क्षेत्र में दो युवकों के एटीएम कार्ड बदलकर ठगों ने 87 हजार रुपए निकाल लिए

फ़ोटो: गूगल

  • NTV MEDIA DESK  

  • CRIME DESK  


हरियाणा के पलवल में एटीएम ठगों ने दो स्थानों पर दो लोगों के एटीएम कार्ड बदल कर उनके खातों से 86 हजार 500 रुपए निकाल लिए। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायतों पर मुकदमा दर्ज कर एटीएम ठगों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अभी तक एटीएम ठगों का कोई सुराग नहीं लगा सकी थी।


होडल थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह के अनुसार, बहीन गांव निवासी किशन सिंह ने दी शिकायत में कहा है कि वह छह नवंबर को देर शाम हसनपुर चौक के निकट होडल में पैसे निकालने के लिए एटीएम बूथ पर गया। पीड़ित जब एटीएम मशीन से पैसे निकाल रहा था। उसी दौरान वहां एक युवक आया और उसे बातों में उलझाकर उसके एटीएम कार्ड को बदल दिया। जिसके बाद पीड़ित वहां से बदले हुए एटीएम कार्ड को लेकर चला गया।



बिना पैसे निकाले मिला 62 हजार का मैसेज

कुछ देर बाद ही उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि आपके खाते से 61 हजार 999 रुपए निकाले गए हैं। जबकि, पीड़ित ने कोई पैसा नहीं निकाला था। उसे तुरंत अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ और बैंक व पुलिस को सूचना दी। दूसरे मामले में कैंप थाना प्रभारी सत्यनारायण के अनुसार, असावटा गांव निवासी युवराज सिंह ने दी शिकायत में कहा है कि वह केनरा बैंक की एटीएम मशीन में पैसे जमा करने के लिए गया था।


 कुछ देर बाद फोन पर आए तीन मैसेज

जब वह मशीन में पैसे जमा कर रहा था तो वहां एक लड़का आ गया और वह मशीन में नोटों को ठीक से लगाने लगा, इसी दौरान उक्त युवक ने उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। पीड़ित ने बदले हुए कार्ड को मशीन से निकाला और चल दिया। लेकिन उसके कुछ देर बाद उसके पास तीन मैसेज आए की आपके खाते से तीन बार में 24 हजार 500 रुपए निकाले गए है।


उसने कार्ड को चैक किया तो वह बदला हुआ था। पीड़ित ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस व बैंक को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top