![]() |
| नूंह में अधिकारियों के साथ बैठक करते कांग्रेस विधायक आफताब अहमद |
• NTV MEDIA DESK
• WRITTEN BY: SURENDER SINGH WALIA
हरियाणा के नूंह विधायक व कांग्रेस विधायक दल के उप नेता चौधरी आफताब अहमद ने मंगलवार को शहर के लोगों संग कई विभाग के अधिकारियों की बैठक कर उन्हें जनहित कार्य तेज व समयबद्ध करने को कहा है। बैठक में लोगों ने अपनी समस्या रखी। जिस पर विधायक ने अधिकारियों को समाधान के लिए कहा।
बता दें कि बीते शुक्रवार विधायक आफताब अहमद ने जिला उपायुक्त से बैठक कर शहर से जल भराव की समस्या के समाधान के लिए कहा था, मामला विधानसभा में भी गूंजा था। इस बैठक के बाद विधायक आफताब अहमद ने अधिकारियों को बुलाकर शहर के लोगों के सामने जल निकासी योजना का जायजा लिया। विधायक आफताब अहमद ने कहा कि जब तक परियोजना लागू न हो, तब तक जलभराव को निकालना शुरू किया जाए।
आवाम के हितों के कार्य में विलंब बर्दाश्त नहीं
विधायक आफताब अहमद ने जनस्वास्थ्य के एसडीओ आबिद हुसैन को इस कार्य में तेजी लाने व प्राथमिकता पर करने को कहा है। कांग्रेस विधायक दल उप नेता आफताब अहमद ने नूंह नगर परिषद के ईओ अरुण नांदल से शहर के आसपास से जल निकासी कराने के कार्य को समयबद्ध करने के साथ-साथ शहर की गली व मेडिकल रोड सहित सड़कों पर दीपावली पूर्व बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने व कूड़े के निवारण के लिए कहा है।
विधायक आफताब अहमद ने अधिकारियों से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के पानी की गुणवत्ता को सुधारकर खेती योग्य करने को कहा है। विधायक आफताब अहमद ने विभाग अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि आवाम के हितों के कार्यों में विलंब कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पानी, सड़क, साफ-सफाई आदि के कार्यों को तत्परता पूर्ण पूरा किया जाए, ताकि स्थानीय लोग परेशान न हों।



नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।