• NTV MEDIA DESK
• WRITTEN BY: UMANG
जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंचायत पिगौड की आंगनवाड़ी में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की टीम ने महिलाओं को जल संरक्षण के लिए जागरूक किया गया।
खंड समन्वयक मंजू रानी ने महिलाओं को बताया कि पानी हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी है पानी के बिना हमारा जीवन संभव नहीं है पानी जानवरों पक्षियों व पेड़ पौधों के लिए भी बहुत जरूरी है इसलिए कहा जाता है कि यदि जल है तो जीवन संभव है। हमारी धरती पर लगभग 71% पानी है इसी प्रकार शास्त्रों में भी पानी को पिता और धरती को माता की संज्ञा दी गई है यदि जल है तो कल है इसके बावजूद भी पानी बहुत बर्बाद हो रहा है।
हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि पानी के संकट का हल पानी की कमान जब महिलाएं संभालेंगे तभी संभव है ।इसलिए पानी के बिना हम सभी महिलाएं सुनहरे कल की कल्पना भी नहीं कर सकती तो इसलिए हमें पानी को सदुपयोग करना चाहिए तथा पानी का उतना ही प्रयोग करना चाहिए जितना हमने पानी की जरूरत है घर की साफ सफाई में, पशु को नहलाने में और गाड़ी वाश करने में, खुले पाइप का प्रयोग न करके बाल्टी और डब्बे का ही हमें प्रयोग करना चाहिए।
खंड समन्वयक संजय कुमार ने बताया कि पानी के साथ साथ हमें पानी की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान रखना चाहिए तो इसी कड़ी में उन्होंने महिलाओं को पानी जांच करने के लिए एफ टी के के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी कि किस प्रकार महिलाएं अपने पानी की स्वयं ही जांच कर सकती हैं तथा अशुद्ध पानी से होने वाली बीमारियों वह सावधानियों के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई ।इस मौके पर आंगनवाड़ी वर्कर कुसुमलता रजनी, मनीषा ,अंजलि ,प्रेमवती ,शीला देवी ,सुमन लता ,कृष्णा देवी ,पूनम वअन्य महिलाएं उपस्थित थी।







नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।