बदलती दुनिया के बदलते चोर, मुंबई में एक 90 फुट के पुल को चुरा ले गए चोर

0



  • NTV MEDIA BURO  

  • BURO REPORT  

दुनिया भर में चोरों के हजारों मामले सुनने में आए हैं लेकिन आज जो मामला सामने आया है उसने सभी के होश उड़ा दिए हैं. मामला है देश की आर्थिक राजधानी मुंबई का जहां 90 फुट पुल को चोर चुरा ले गए। इस नब्बे फुट लंबे पुल का वजन 6 हजार किलो था. लोहे का पुल गायब होने की ये खबर अभी मायानगरी में चर्चा का विषय बनी हुई है. बताया जा रहा है कि ये पुल बीते महीने चोरी हुआ था. पुलिस ने इस पुल चोरी के मामले में फिलहाल चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पिछले साल जून के महीने में एक नाले के ऊपर रखे गए इस लोहे के पुल पर से अडानी इलेक्ट्रिसिटी की केबल जानी थी. इस साल अप्रैल में नाले पर एक स्थाई पुल आ जाने से इस लोहे के पुल को हटा दिया गया था.


इस पुल की कीमत दो लाख रुपये थी, जिसे क्रेन की मदद से हटाया गया था. बीते 26 जून को अडानी इलेक्ट्रिसिटी के अधिकारी जब पुल के निरीक्षण के लिए गए तब उन्होंने पाया कि पुल गायब है. जिसके बाद पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है. मामले की तफ्तीश में पुलिस ने पाया कि जहां पर यह लोहे का पुल रखा हुआ था.



पुल चोरी के मामले में पुलिस को तब परेशानी आई जब उन्होंने पाया कि वहां कोई सीसीटीवी नहीं लगा है. बाद में पुलिस ने आसपास के दूसरे सीसीटीवी फुटेज की जांच की. जिसमें पुलिस को यह पता चला कि कुछ लोगों ने गैस कटर की मदद से पुल को धीरे- धीरे काट दिया और बाद में उसे लेकर चले गए.


उन्होंने ने इस बात की जानकारी अडानी इलेक्ट्रिसिटी को नहीं दी. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किये गए लोगों में से एक आदमी उस कंपनी का कर्मचारी है, जिसे अडानी इलेक्ट्रिसिटी ने पुल बनाने का ठेका दिया गया था. अडानी इलेक्ट्रिसिटी के प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने चोरी हुआ सारा सामान बरामद कर लिया है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top