डिटेक्टिव स्टाफ ने अवैध हथियार तस्करी मे प्रयोग किए जाने वाले एक देसी पोना, देसी कट्टा एवं तीन कारतूस किये बरामद

0

 



  • NTV MEDIA BURO  

  • CRIME DESK  

डिटेक्टिव स्टाफ ने अवैध हथियार तस्करी मे प्रयोग किए जाने वाले उपकरण/ औजार किए बरामद रिमांड अवधि पर चल रहे आरोपियों से और एक देसी पोना, एक देसी कट्टा अवैध हथियार एवं तीन कारतूस भी बरामद।


आपको बता दें कि डिटेक्टिव स्टाफ पलवल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान के अनुसार गत दिनांक 7 जुलाई को स्टॉफ में तैनात हेड कॉन्स्टेबल मानसिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने विश्वसनीय सूत्रों की सूचना के आधार पर थाना बहीन क्षेत्र अंतर्गत मोटर साईकिल सवार तीन युवकों साहिल उर्फ चौवन पुत्र युसुफ निवासी शिकारपुर थाना सदर तावडू जिला नूंह ,अजरूद्दीन उर्फ काला पुत्र बाबूदीन निवासी शिकारपुर थाना तावडू जिला नूंह वा सलमान पुत्र खलील निवासी कोट थाना बहीन जिला पलवल को 2 बन्दूक (पोना) सिंगल बैरल जिनमे एक .12 बोर वा दूसरी .315 बोर सहित गिरफ्तार किया था इस संबंध में बरामद थाना बहीन में आरोपीयों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था । बरामद हथियार के पूरे नेटवर्क का खुलासा हेतु आरोपीयों को पेश अदालत कर 3 दिन के रिमांड पर लिया गया। 


रिमांड अवधि के दौरान आरोपी अजरूद्दीन उर्फ काला से एक अन्य बन्दूक (पोना) सिंगल बैरल .12 बोर वा एक कारतूस तथा आरोपी साहिल उर्फ चौवन से एक देसी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपियों द्वारा कोट गांव निवासी जमील पुत्र हबीब निवासी कोट के मकान जहां से उपरोक्त हथियार को खरीदा गया था की निशानदेही करने पर मौके पर दबिश दी गई जहां मौके पर हथियार बनाने में प्रयुक्त सामान • गुटका लोहा -1, लोहा आरी-2 लौहा बलेड -3, बैरल साफ करने /बनाने की रेती- 14 पाने गोटी -15, प्लास छोटा-1, हथोडी छोटी-1, बैरल बनाने का फर्मा-1, गराईन्डर बैल्ड-1, सरिया-1, ट्राईगर-1, पिन-1, सिलिग कडी-1, एक गुटका लकडी-1, फर्मा लोहा-2, लोहा पत्ति-9 बरामद हुऐ जिन्हें अलग से कब्जा पुलिस में लिया गया। 


आरोपी जमील पुत्र हबीब निवासी कोट अभी पुलिस की गिरफ्त से फरार है जिसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है जल्द ही फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top