📍गुरुग्राम: यूट्यूबर एल्विश यादव की वाइल्ड कार्ड के जरिए बिग बॉस में एंट्री, फैंस हुए खुश

0

 


  • NTV MEDIA DESK  

  • Entertainment DESK  

मशहूर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर एल्विश यादव की बिग बॉस ओटीटी सीजन -2 में हुई एंट्री। आपको बता दे कि एल्विश यादव गुरुग्राम के वजीराबाद गांव के रहने वाले है। एल्विश यादव यूट्यूब पर काफी पॉपुलर है। यह एक साधारण परिवार से तालुक्क रखते है। इनके पिता राम अवतार यादव एक शिक्षक और माँ गृहिणी है। 



बात करे एल्विश यादव की तो इन्होंने अपनी शिक्षा एमिटी इंटरनेशनल स्कूल से की है। एल्विश ने दिल्ली के हंसराज कॉलेज से ग्रेजुएशन की। और 2016 में यूट्यूब की दुनिया मे पहला कदम रखा। जहा एल्विश ने वीडियो बनाना शुरू किया। धीरे-धीरे एल्विश यादव को अपने फैंस का प्यार मिलने लगा। एल्विश अपनी देशी हरयाणवी भाषा मे वीडियो बनाने के लिए लोकप्रिय हैं। देखते ही देखते एल्विश के लाखों में फ़ॉलोअर्स हो गए। 



आज बात करे तो एल्विश यादव के मिलियंस में सब्सक्राइबर है। उन्हें अपने फैंस से भरपूर प्यार मिल रहा है। लोग उनकी कॉमेडी वीडियो के साथ उनकी रॉस्ट वीडियो को भी काफी पसंद करते है।  अब वाइल्ड कार्ड के जरिए एल्विश यादव की बिग बॉस में एंट्री हुए है, जिससे उनके फैंस काफी खुश हैं और उनका कहना है कि एल्विश के साथ उनका पूरा सपोर्ट है और इस बार बिग बॉस सीजन-2 के विजेता भी एल्विश ही रहेंगे। 

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top