• NTV MEDIA DESK
• WRITTEN BY: UMANG
कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पलवल की बढ़ती हुई ग्रेडिंग को देखते हुए तीन नए कोर्स शुरू किए गए है। आई.टी.आई पलवल एवं आई.टी.आई दीघोट में आगामी सत्र 2023-24 की शुरुआत नए कोर्सों के साथ होगी।
इस संबंध में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इन कोर्सों का स्थानीय व आसपास के विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा ।आईटीआई पलवल में तीन व आईटीआई दीघोट में एक नए कोर्स आगामी सत्र 2023-24 से शुरू किए जाएंगे।
आईटीआई पलवल के प्रधानाचार्य भगत सिंह ने बताया है कि जिला पलवल में स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों एसोसिएशन के प्रतिनिधियों द्वारा इन सभी नए कोर्सों की डिमांड की जा रही थी। जिला शिक्षूता एवं आत्मनिर्भर कमेटी की मीटिंग में भी इन सभी कोर्सों को खोलने का निर्णय लिया गया था।
उन्होंने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2023-24 में दाखिला लेने वाली लड़कियों को स्ट्राइव प्रोजेक्ट के तहत विशेष सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इस योजना के तहत छात्राओं को ₹1000 टूलकिट के लिए, फ्री बस पास, और ₹500 मानदेय के रूप में प्रदान किए जाएंगे।
वहीं, सरकार द्वारा आईटीआई में कोर्स करने वाले विद्यार्थियों के लिए निशुल्क पासपोर्ट बनवाने की सुविधा प्रदान की जा रही है। और आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। विभिन्न उद्योगों व मार्केट डिमांड को देखते हुए आईटीआई पलवल में सोलर टेक्नीशियन का कोर्स शुरू करवाया गया है। और भविष्य में इलेक्ट्रिक व्हीकल की डिमांड को देखते हुए मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल कोर्स शुरु करवाया जायेगा।
आई.टी.आई में शुरू होने वाले नए कोर्स...
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पलवल
1. ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल(DMM)
2. स्टेनो हिंदी
3. सोलर टेक्नीशियन इलेक्ट्रीशियन
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दीघोट
1. फिटर




नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।