सोनू सूद ने एक बार फिर आगे बढ़कर ओडिशा रेल हादसे में पीड़ितों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया, यूजर कर रहे तारीफे

0

  • NTV MEDIA BURO  

  • DESK REPORT  

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) ने एक बार फिर दिखाया अपना बड़प्पन। आपको बता दे कि सोनू सूद एक बार फिर चर्चा में है क्योंकि उन्होंने आगे बढ़कर ओड़िसा रेल हादसे के पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए है। वहीं सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर की जिसमें उन्होंने पीड़ितों की मदद के लिए नेक इरादों के बारे में जानकारी साझा की।


पीड़ितों की मदद के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर

सोशल मीडिया पर साझा की वीडियो में सोनू सूद ने बताया की ओडिशा रेल दुर्घटना से काफी परिवार बहुत ज्यादा प्रभावित हुए हैं। कुछ लोगों ने अपने परिजनों को खो दिया तो कुछ लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। इसलिए उनकी मदद के लिए सोनू सूद ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है (996756520)। सूद ने कहा जो भी परिवार रेल हादसे से प्रभावित हुए है वो हमसे इस नंबर के द्वारा कनेक्ट हो सकते है। वहीं उन्होंने कहा कि यह नंबर सिर्फ मैसेज भेजने के लिए है , इस पर फ़ोन ना करें।


सोनू सूद ने कहा कि हम सभी कोशिश करेंगे कि कैसे दोबारा उन परिवारों को खड़ा करेंगे। उन्होंने प्रभावित परिवार के सदस्यों को नौकरी दिलवाने या कारोबार के लिए आर्थिक मदद करने की बात कही है। इसके अलावा पीड़ित परिवार के बच्चे की पढ़ाई करने में दिक्कत हो तो उनकी भी मदद करने की कोशिश करेंगे।

यूज़र्स कर रहे कमेंट

सोनू सूद के इस नेक प्रयास के लिए उन्हें काफी तारीफें मिल रही है। लोग उनके इस नेक काम से काफी खुश और उन्हें अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे है। लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे है, वहीं एक यूजर ने कमेंट किया "एक ही तो दिल है सूद साहब ओर कितनी बार जीतोगे"। तो कोई कमेंट में लिख रहे है कि सूद साहब आप हमारे लिए प्रेरणा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top