• राहगीरी कार्यक्रमों में पुलिस विभाग के कर्मचारियों के साथ-साथ खिलाड़ियों एवं आमजन ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया...
• पलवल पुलिस की पाठशाला में नशा के प्रति लाई गई जागृति तो वही यातायात के नियमों एवं साइबर अपराध के प्रति किया गया जागरूक...
• NTV MEDIA BURO
• WRITTEN BY: UMANG
प्रदेश सरकार की हरियाणा उदय मुहिम के तहत जिला पुलिस प्रशासन ने उपमंडल पलवल एवं होडल स्तर पर अलग-अलग राहगीरी कार्यक्रमों का आयोजन किया। राहगीरी कार्यक्रम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। आयोजित किए गए राहगीरी कार्यक्रमों में पलवल डीएसपी विजयपाल, होडल डीएसपी सज्जन सिंह, ट्रैफिक डीएसपी संदीप मोर सहित पलवल के सभी थाना व चौकी प्रबंधकों ने अपने स्टाफ सहित भाग लिया। खेल आयोजनों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया साथ ही स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया।
डीएसपी ट्रैफिक संदीप मोर ने प्रियंका तेवतिया द्वारा संचालित देवा बॉक्सिंग क्लब पलवल मे हरियाणा मुहिम के अंतर्गत आयोजित राहगीरी कार्यक्रम के दौरान कहा कि लाखो लोग अपनी जिन्दगी को हर वर्ष सडक दुर्घटना में गवा देते हैं, जिसका एक ही कारण, ट्रैफिक नियमों की पालना ठीक से नही करना या ट्रैफिक नियमों के प्रति लापरवाही, जिस लापरवाही के कारण सडक दुर्घटना में लाखो लोग मारे जाते है।
हमें ट्रैफिक नियमों के प्रति सक्रीय होकर नियमों की पालना करना चाहिए। शराब पीकर वाहन नहीं चलाना चाहिए। माता-पिता 18 वर्ष से कम की आयु के बच्चो को मोटरसाईकिल ⁸इत्यादि सार्वजनिक स्थान पर चलानें के लिए ना दें क्योकि इससे आपको और बच्चो व दूसरे वाहन चलाने वालों को खतरा रहता है।
ड्राईविंग सीखते समय अपनी कार के पीछे एल का निशान जरुर लगवायें। वाहन का प्रयोग करते समय दो पहिया वाहन पर हेल्मेट और चार पहिया वाहन पर सीट बैल्ट का प्रयोग जरुर करें। क्योकि यह दो सुरक्षा कवच वाहन चलाते समय किसी प्रकार से असुविधा के कारण दुर्घटना हो जानें पर अपनी जिन्दगी को बचाते है। अधिकतर इन दोनो सुरक्षा कवच से जिन्दगी बच जाती है। साइबर अपराध के बारे में जागरूकता अपनाएं एवं किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर अपनी शिकायत अवश्य रजिस्टर्ड कराएं। उन्होंने कहा राहगीरी कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को खुलकर हंसने-हंसाने, योग एवं खेल करने जैसी गतिविधियों से जोड़ा जाता है। ताकि वह शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बन सके तथा तनाव से बच सके। इससे पूर्व उपरोक्त बॉक्सिंग क्लब में खिलाड़ियों ने बॉक्सिंग रिंग में अपने हुनर दिखाएं तथा आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
होडल उप मंडल के गढ़ी पट्टी मे आयोजित राहगीरी के अवसर पर पलवल डीएसपी एवं राहगीरी आयोजन के नोडल अधिकारी विजयपाल ने समाज में बढ़ते हुए अपराध और अपराधियों के प्रति सचेत रहने के लिए लोगों को जागरूक किया और लोगों से किसी भी अपराधिक घटना के बारे में पुलिस को सूचित करने की अपील की। उन्होंने युवाओं से भी अपील करते हुए कहा कि युवा नशा के दलदल से बच सकते हैं और देश व समाज के निर्माण में अहम योगदान दे सकते हैं।
इसलिए वह नशे से दूर रहे और नशा न करे। एसपी श्री लोकेंद्र सिंह के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में नशा तस्करों के खिलाफ भी जिला पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया। जिसके तहत नशा तस्करों को पकड़कर जेल की सलाखो के पीछे भेजने का कार्य किया जा रहा है।
इसके अलावा डीएसपी ने कहा कि पर्यावरण एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेवारी है साथ ही उन्होंने चेताया कि यदि कोई इन्हें प्रदूषित करता है तो कानून में दंड का भी प्रावधान है। उन्होंने कहा राहगीरी कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को खुलकर हंसने-हंसाने, योग करने जैसी गतिविधियों से जोड़ा जाता है। ताकि वह शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बन सके तथा तनाव से बच सके। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार की हरियाणा उदय मुहिम के तहत जिला पुलिस द्वारा राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस तरह के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस विभाग के अधिकारियों - कर्मचारियों के साथ जिला पलवल के आमजन का मेल मिलाप बना रहे। आमजन का प्रशासन के प्रति तालमेल बना रहे। संप्रदायिक सद्भावना का उद्गम हो ताकि जिले में शांति व्यवस्था कायम रहे और लोगों में प्रेम भाव बना रहे। जिला पुलिस प्रशासन की तरफ से इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे।






नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।