• NTV MEDIA BURO
• CRIME DESK
होडल सीआईए पुलिस को एक बार फिर मिली कामयाबी। छेड़छाड़ एवं जानलेवा हमला मामले में क्राइम ब्रांच होडल टीम ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
होडल सीआईए प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार के अनुसार मामले में एक महिला ने थाना कैंप पलवल मे 20 मई को शिकायत दर्ज कराई कि उनके पड़ोस में लग्न सगाई का कार्यक्रम था तथा उनके घर के सामने डीजे बज रहा था। पड़ोसियों के रिश्तेदार उनकी छत पर आकर बैठ गए। इस दौरान पड़ोसियों का जमाई उसके साथ व उसकी ननद के साथ छेड़छाड़ करने लगा। उन्होंने विरोध किया, मगर वह नहीं माना। उसके देवर व अन्य ने विरोध किया तो पड़ोसियों ने उनके साथ डंडे, सरिया फरसा आदि से मारपीट शुरू कर दी। आरोपितों ने लाठी-डंडों से उनके साथ मारपीट की। आरोपित जमाई ने देसी कट्टा का बट मार कर घायल दिया। कैंप थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 11 नामजद सहित तीन-चार अन्य के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्रभारी सीआईए ने आगे बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए जांच अधिकारी उप निरीक्षक जवाहर सिंह ने वारदात में शामिल चार आरोपियों काल्पनिक अशोक, नरेश, आकाश व नरेंद्र को गिरफ्तार किया है। जिन्हे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि में आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामदगी के प्रयास किए जाएंगे मामले में फरार आरोपी जल्दी पुलिस गिरफ्त में होंगे।




नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।