देश स्तर पर बढ़ी ग्रेडिंग से उद्योगों ने बढ़ाए हाथ: आईटीआई पलवल

0



  • NTV MEDIA DESK  

  • WRITTEN BY: UMANG  


देश भर की आईटीआई में हाल ही में हुई ग्रेडिंग के आधार पर आईटीआई पलवल को 10 में से 7.7 ग्रेडिंग प्राप्त हुई है। जिसके कारण आईटीआई पलवल के छात्रों के लिए रोजगार के अवसर और अधिक बढ़ गए हैं। क्योंकि आईटीआई पलवल की ग्रेडिंग के आधार पर उद्योगों ने आईटीआई की तरफ हाथ बढ़ाने शुरू कर दिए हैं।


और अब छात्र ऑनलाइन के माध्यम से यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि देशभर में कौन सी आईटीआई की ग्रेडिंग अच्छी है, जिस में दाखिला लिया जाए। क्योंकि अच्छी ग्रेडिंग वाली आईटीआई से रोजगार के अवसर और अधिक प्राप्त होंगे।



 बता दें कि कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा, ने आई टी आई में दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली शुरू की है। ग्रेडिंग को देखते हुए आईटीआई का और अधिक उद्योगों का समझौता हुआ है। जिसमें थियोरिटिकल ट्रेनिंग आईटीआई में दी जाती है और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग उन्हीं उद्योगो में करवाई जाती हैं। और और पास आउट होने के बाद उन्हीं उद्योगों में छात्रों को रोजगार भी दिया जा रहा है।



प्रधानाचार्य श्री भगत सिंह ने बताया है कि  सत्र 22-23 में आईटीआई पलवल ने 5 डीएसटी एमओयू उद्योगों के साथ चल हैं। जिनमें फिटर व्यवसाय का शिवानी लॉक प्राइवेट लिमिटेड पृथला के साथ, टूल एंड डाई मेकर व्यवसाय का वाइड इंडिया इंडस्ट्रीज पृथला के साथ, वेल्डर का डी डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड पृथला के साथ, वेल्डर फेब्रिकेशन का विनस इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन पृथला के साथ, और मोटर मैकेनिक व्हीकल का हरियाणा राज्य परिवहन पलवल के साथ एमओयू चल रहे हैं।



अब दाखिला सत्र 23-24 में आईटीआई पलवल के चार नए डीएसटी एमओयू उद्योगों के साथ करवाए हैं। जिनमें इलेक्ट्रिशियन व्यवसाय का शुगर मिल पलवल के साथ, मोटर मैकेनिक व्हीकल व्यवसाय का हरियाणा राज्य परिवहन पलवल के साथ, वेल्डर फेब्रिकेशन व्यवसाय का विनस इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन पृथला एवं माइक्रो प्रेसीजन इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड पृथला के साथ एमओयू करवाए हैं।



आईटीआई के प्रधानाचार्य कम नोडल अधिकारी भगत सिंह ने बताया कि भविष्य में आई.टी.आई पलवल के और अधिक से अधिक व्यवसायों का उद्योगों के साथ डीएसटी एम ओ यू करवाया जाएगा ताकि पलवल जिले आई.टी.आई पास शुदा छात्रों को अधिक से अधिक रोजगार मिल सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top