पॉपुलर रैपर बादशाह नज़र आए अपनी न्यू लुक में, बादशाह ने न्यू लुक की तस्वीर अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर सांझा की

0
RAPPER BADSHAH


  • NTV MEDIA DESK   

  • BURO REPORT  

रैपर और सिंगर बादशाह 'प्रॉपर पटोला', 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है' जैसे डांसिंग नंबर्स के लिए जाने जाते हैं. कुछ दिनों पहले वो 'बिग बॉस 16' में भी आए थे. बादशाह ने इंस्टाग्राम पर एक फ़ोटो शेयर करके इंटरनेट रिकॉर्ड तोड़ दिया. बादशाह ने न सिर्फ़ वज़न घटा लिया है बल्कि डोले-शोले भी दिखाते नज़र आए. बादशाह का ट्रांसफ़ोर्मेशन फ़ोटो वायरल हो गया और फ़ैन्स को अपनी आंखों पर यकिन नहीं आ रहा है.


बादशाह का ज़बरदस्त ट्रांसफ़ोर्मेशन


सेलेब्स, आर्टिस्ट्स और इन्फ़्लुएंसर्स के लिए फ़िट रहना बहुत ज़रूरी है. कहीं भी जाओ स्पॉटलाइट हमेशा उन्हीं पर रहती है और इस वजह से उन्हें फ़िटनेस का ख़ास ध्यान रखना पड़ता है. रैपर बादशाह सोशल मीडिया पर वो काफ़ी एक्टिव रहते हैं. फ़ैन्स को वो अपने पर्सनल और प्रोफ़ेशनल लाइफ़ अपडेट्स देते रहे हैं. हाल ही में बादशाह ने सोशल मीडिया पर अपना ट्रांसफ़ोर्मेशन फ़ोटो शेयर किया. सेलेब्स से लेकर आम जनता तक को उनका ट्रांसफ़ोर्मेशन फ़ोटो देखकर यकिन नहीं आ रहा.


वेट लॉस देखकर सभी हैरान हैं


24 घंटे के अंदर बादशाह के पोस्ट पर 4 लाख से ज़्यादा लाइक्स आ चुके है. बादशाह ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'तुम सबको न अपने पेन गेम पर ध्यान देना चाहिए.'


सेलेब्स से लेकर फ़ैन्स तक बादशाह के ट्रांसफ़ोर्मेशन देखकर हैरान रह गए. सभी ने बादशाह की तारीफ़ की. हालांकि कुछ लोगो ने उनके ब्रेकअप पर भी कमेंट किया.


फ़िटनेस सफ़र पर की थी बात


शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के टॉक शो पर रैपर बादशाह ने अपने फ़िटनेस सफ़र पर बात की थी. बादशाह ने कहा था, 'वज़न घटाने की कई वजहें थी. लॉकडाउन में कोई शो नहीं किया. और फिर अचानक से बहुत से शोज़ आ गए. स्टेज पर गया तो समझ आया कि पहले जैसा स्टैमिना नहीं रहा. मेरा काम ऐसा है कि मुझे स्टेज पर कम से कम 120 मिनट एक्टिव रहना पड़ता है. मैं 15 मिनट में ही हांफ़ने लगता था. बतौर परफ़ॉर्मर मैं अपना बेस्ट देता हूं. यही मुख्य वजह थी.'


बादशाह ने ये भी बताया कि वो स्लिप एपनिया से पीड़ित हैं. वक्त के साथ ये बीमारी और खतरनाक हो जाती है. बादशाह ने बताया कि अब उन्हें ये बीमारी नहीं है.

CREDIT TO: INDIATIMESHINDI 

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top