अजब प्रेम की गजब कहानी, एक बार फिर सामने आई सच्ची प्रेम की घटना, यह खबर है राजस्थान की...

0




  • NTV MEDIA DESK  

 • BURO REPORT  (Rajasthan)  

किसी से सच्चा प्यार हो जाए तो फिर इंसान को अपने प्यार के अलावा कुछ दिखाई ही नहीं देता. न उस पर समाज की बंदिशों का कोई असर होता है और न ही उसे कुछ गलत लगता है. प्यार अंधा होता है, ये तो हम सभी ने सुना ही होगा. राजस्थान के एक शख़्स ने ये साबित भी कर दिया. ये आदमी अपने बेटे की पत्नी को भगाकर ले गया.


बेटे की पत्नी को भगाकर ले गया शख़्स


राजस्थान के बूंदी ज़िले के सदर इलाके के सिलोर गांव से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक ख़बर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक ससुर को अपनी बहु यानि अपने ही बेटे की पत्नी से प्यार हो गया. शख़्स ने रिश्तों का मान नहीं रखा और अपनी बहु को भगा ले गया. पीड़ित बेटा जिसका नाम पवन वैरागी बताया जा रहा है पिता की शिकायत लेकर थाने पहुंचा.


बाइक भी चुराने का आरोप


पवन का आरोप है कि पिता, रमेश वैरागी उसकी पत्नी को भगाकर ले गए. पवन ने पुलिस पर भी केस को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाया है. रमेश वैरागी पर बाइक लेकर फ़रार होने का भी आरोप है. पवन और उसकी पत्नी की एक 6 महीने की बेटी भी है.


पवन वैरागी का आरोप है कि उसका पिता रमेश पहले भी गलत हरकतें करता था. पत्नी सीधे-सादे स्वभाव की थी और पिता रमेश उसे डराता-धमकाता था. पवन आरसीसी का काम करता है और काम के सिलसिले में अकसर घर के बाहर ही रहता था.


पुलिस ने कार्रवाई का दिया आश्वासन


सदर थानाप्रभारी अरविंद भारद्वाज ने कहा कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है. पवन की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस ने दोनों की खोज शुरू कर दी है. अन्य रिश्तेदारों को भी मदद करने के लिए कहा गया है.


इस घटना के बारे में आपकी क्या राय है, कमेंट बॉक्स में बताएं.

CREDIT TO: INDIATIMESHINDI 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top