राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के आयोजन के दौरान " हमारा उद्देश्य-शून्य नुकसान" थीम पर कार्य करना है- वाजिद अली

0

 



  • NTV MEDIA DESK  

  • WRITTEN BY: UMANG  

52वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के कार्यक्रमों में टॉपलाइन लॉजिस्टिक पार्क, मित्रोल के सहयोग से जिला उपायुक्त एवं जिला रैड क्रॉस सोसाइटी पलवल की अध्यक्ष नेहा सिंह एवं सचिव वाजिद अली के कुशल मार्गदर्शन में एक दिवसीय राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता जे.एल.एल.ग्रुप के सेफ्टी मैनेजर उदय सिंह राठौड़ ने की। 


ऐसंदास फर्स्ट स्पेस डेवलोपमेन्ट मैनेजमेंट प्रा.लि.ग्रुप के प्रोजेक्ट मैनेजर सुशील कुमार झा एवं जे.एल.एल. ग्रुप के प्रोजेक्ट मैनेजर अगम्य गौतम के मार्गदर्शन में इस कार्यशाला का आयोजन हुआ। उन्होंने बताया कि उनके सभी ग्रुप सयुंक्त तौर पर राष्ट्रीय सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए "हमारा लक्ष्य-शून्य नुकसान" थीम पर कार्य कर रही है।जागरूकता कार्यशाला में कंपनी के करीब 75 अधिकारियों एवं कर्मियों को किसी भी दुर्घटना से निपटने बारे प्रयोगात्मक तरीके से जानकारी दी गई।


सैंट जॉन एम्बुलेंस केंद्र पलवल के जिला प्रशिक्षण अधिकारी महेश मलिक ने बताया कि भारत को सुरक्षा देने हेतु भारत सरकार के बेहतर स्वास्थ्य, नशा मुक्त, 2025 तक टी.बी. मुक्त भारत, प्रकृति बचाओ, जल संरक्षण आदि जागरूकता कार्यक्रमों में अहम सहयोगी की भूमिका निभाने हेतु जागरूक किया ताकि विकासशील से विकसित राष्ट्र का निर्माण हो सके। 


उन्होंने बताया कि दुर्घटनाएं तथा बीमारी राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को कमजोर करती हैं साथ ही दिव्यांगता, मौत, स्वास्थ्य के लिए हानिकारक एवं सम्पति को हानि, सामाजिक कष्ट तथा पर्यावरण के अपकृष्ट कारण बनती है। उन्होंने परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित सभी सड़क सुरक्षा नियमों की पालना करने हेतु जागरूक किया।


फर्स्ट एड प्रवक्ता नमृता जांगिड़ घटनास्थल पर घायल को तुरंत ट्रांसपोर्ट करने, हड्डी टूट को स्थिर करने, सी.पी.आर, बेहोशी होने, आगजनी, आपदा के समय मदद करने हेतु विस्तार से प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर सभी कर्मियों को राष्ट्रीय सुरक्षा हेतु योगदान करने के लिए शपथ कराई गई। इस कार्यशाला के सफल आयोजन में ट्राईकोन बिल्डवेल प्रा. लि.कंपनी के सुरक्षा अधिकारी राहुल सिंह राठौड़, रामबीर सिंह एवं इंजीनियर सद्दाम हुसैन एवं हरकेश बैनीवाल का पूर्ण सहयोग रहा।

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top