अंबाला सेंट्रल जेल में जल्द शुरू होंगे क्रिकेट मैच, गेंदबाजों के हुए ट्रायल

0



  • NTV MEDIA DESK  《haryana》

  • BURO REPORT  


आईपीएल की तर्ज पर सेंट्रल जेल अंबाला में जेपीएल यानि जेल प्रीमियर लीग आयोजित होने जा रही है। इस लीग के लिए गेंदबाजों के ट्राॅयल भी शुरू हो गए हैं। इन ट्रायलों को क्रिकेट के एक्सपर्ट ले रहे हैं। खास बात यह है कि जब बंदियों के गेंदबाजी को लेकर ट्राॅयल लिए गए तो चयनकर्ता भी हैरान रह गए। इसमें कई ऐसे बंदी हैं जो हत्या जैसे मामलों में बंद हैं मगर उनकी गेंदबाजी कमाल की है। टीम चयन के बाद जिले में जेपीएल के मुकाबले शुरू कराए जाएंगे।

हर रविवार होंगे जेपीएल के मुकाबले 


सेंट्रल जेल प्रशासन की मानें तो हर रविवार जेपीएल के मैच कराए जाएंगे। इसमें क्रिकेट मैच को एक दम पेशेवर तरीके से कराया जाएगा। इसमें खिलाड़ियों की ड्रेस से लेकर उनकी फिटनेस तक का ख्याल रखा जाएगा। उन्हें इसके लिए तैयारी कराई जाएगी ताकि वह मैदान पर उतरें तो पेशेवर खिलाड़ियों की तरह ही मैच खेल सकें। जेपीएल को कराने के लिए जेल प्रबंधन आयोजकों की तलाश कर रहा है। आयोजकों के मिलते ही मैचों का क्रम शुरू कराया जाएगा।

अत्याधुनिक पिच भी की गई है तैयार 


क्रिकेट मैच को कराने के लिए अत्याधुनिक तकनीक से क्रिकेट पिच भी तैयार कराई गई है। इस पिच को तैयार करने के लिए विशेष प्रकार की काली मिट्टी का प्रयोग किया गया है जो कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदानों की पिच में प्रयोग की जाती है। हाल ही में हाईकोर्ट के जज ने भी यहां पर निरीक्षण किया और जेल प्रशासन के इन प्रयासों की सराहना की है।

संजीव पातड़, एसपी, सेंट्रल जेल अंबाला 


क्रिकेट पिच तैयार कर ली गई है। गेंदबाजों के ट्राॅयल लिए जा रहे हैं। ट्रायल के दौरान पता चला कि जेल में बंद बंदियों के भीतर भी क्रिकेट की प्रतिभाएं छिपी हैं। इन प्रतिभाओं को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे वह मानसिक शारीरिक रूप से स्वस्थ रहें।

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top