![]() |
| एबीवीपी ने हथीन नगर कार्यकारिणी का किया गठन |
• NTV MEDIA DESK
• WRITTEN BY: UMANG
कार्यकारिणी घोषणा में विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद भारद्वाज, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमित राणा, पालिटेक्निक मंडकौला अध्यक्ष सचिन सहरावत, ITI हथीन अध्यक्ष मोहित मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
जिला संयोजक हितेश वशिष्ट ने सभी कार्यकर्ताओं को विद्यार्थी परिषद् के कार्य व गतिविधियों के बारे में बताया । और कहा कि नगर इकाई नगर के प्रत्येक कैंपस के छात्रों की समस्याओं को समाधान तक ले जाने का काम करेगी।
जिला संयोजक हितेश ने हथीन नगर कार्यकारिणी घोषणा की नगर मंत्री पीयूष को बनाया, नगर सह मंत्री विष्णु, रोहित, तुषार व चिराग को बनाया सोशल मीडिया संयोजक प्रतीक शर्मा, स्टूडेंट फॉर सेवा संयोजक अक्षय, सह संयोजक कृष्ण व अरुण, स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट संयोजक लव पटेल, सह संयोजक पंकज व अरुण, राष्ट्रीय कला मंच संयोजक रमन, सह संयोजक लक्ष्य, नगर कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व सचिन, सुमित, लोकेश व गौरव को दिया गया।




नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।