-उपायुक्त नेहा सिंह ने बड़ी मस्जीद हथीन से टीकाकरण अभियान का किया शुभारंभ
-खसरा-रूबेला बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए 9 महीने से 15 साल तक के 74 हजार बच्चों का किया जाएग टीकाकरण
-आगामी पांच सप्ताह तक चलेगा यह टीकाकरण अभियान
![]() |
| उपायुक्त नेहा सिंह ने हथीन मस्जिद में किया टीकाकरण अभियान का आयोजन |
• पलवल (हथीन)
• written by: surender singh walia
उपायुक्त नेहा सिंह ने सोमवार को बड़ी मस्जीद,हथीन में खसरा-रूबेला बीमारियों की रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा खसरा और रूबेला जैसी बीमारियों के उन्मूलन के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग पलवल द्वारा हथीन क्षेत्र में खसरा, रूबेला बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए 9 महीने से 15 साल तक के सभी बच्चों का टीकाकरण शुरू कर दिया गया है। एएनएम,आशा वर्कर व आंगनवाडी वर्कर के सहयोग से जिले में इस अभियान को सफल बनाया जाएगा। हथीन क्षेत्र में यह टीकाकरण कार्यक्रम आगामी पांच सप्ताह तक चलेगा। जिसमें पहले दो सप्ताह स्कूलों में, उसके बाद दो सप्ताह आंगनवाड़ी केन्द्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। इसके पश्चात एक सप्ताह जो शेष बचे बच्चों को टीकाकरण स्थल पर स्वास्थय विभाग द्वारा टीकाकरण किया जाएगा।
इस मौके पर उपायुक्त ने बच्चों से भी बातचीत कर उन्हें शिक्षा व स्वास्थय के प्रति मोटिवेट भी किया और कहा कि वे अपने आस-पास पडोस व अपने भाई-बहनों को यह टीका लगवाने के लिए पे्ररित करें।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. योगेश मलिक ने बताया कि सरकार ने खसरे के फैलाव को रोकने के लिए 9 महीने से 15 साल तक के सभी बच्चों का टीका लगाने का निर्णय लिया है। जिसके तहत हथीन क्षेत्र में लगभग 74 हजार बच्चों को एमआर का टीका लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खसरा एक संक्रमण रोग है जो एक बच्चे से दूसरे बच्चे में फैलता है। इस संक्रमण को रोकने के लिए अपने बच्चों को एमआर का टीका अवश्य लगवाएं।
इस अवसर पर सिविल सर्जन डा. लोकवीर सिंह,जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा.योगेश मलिक सहित विश्व स्वास्थ्य संगठन, मदरसा अबदिया हथीन कारी मोहम्मद हासिम, मुफ्ती आरिफ, पंचायत समिति सदस्य शौकत अली खान,हसन मौहम्मद नम्बरदार धीरनकी, जकरिया मलाई सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारीगण भी मौजूद रहे।




नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।