हथीन क्षेत्र में सेम की समस्या के निदान हेतु मंजूर हुए 39 बोरवेल, विधायक प्रवीण डागर व सरपंच सविता डागर द्वारा किया गया कार्य का शुभारंभ

0

विधायक प्रवीण डागर ने गुडग़ांव कैनाल के साथ लगते विभिन्न गांवों में 39 बोरवेल करने के कार्य का शुभारंभ किया गया

39 बोरवेल करने के कार्य का शुभारंभ 

• गांव मडंकौला मे दो हजार मीटर पीने के पानी  की डाली गई नई पाइप लाइन का भी किया गया शुभारंभ


  • NTV MEDIA DESK  (हथीन)  

  • WRITTEN BY: UMANG  

विधायक प्रवीण डागर ने सोमवार को हथीन क्षेत्र की सेम की समस्या के निदान हेतु मंजूर हुए 39 बोरवेल करने की गांव मंडकौला में गुडग़ांव कैनाल के नजदीक नारियल फोडक़र शुरुआत की। इस अवसर पर विधायक प्रवीण डागर ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि हथीन क्षेत्र में पहले 25 बोरवेल काम कर रहे हैं जिनके सार्थक परिणाम किसानों को मिले हैं और हमारी लगभग 1000/1200 एकड जमीन सेम मुक्त हुई।


विधायक प्रवीण डागर ने कहा कि आज 39 बोरवेल करने के कार्य का शुभारंभ किया गया है जो गुडग़ांव कैनाल के साथ गांव खेड़ली जीता, कानौली, श्यारोली, मंडकौला, नौरंगाबाद, रीबड, मंडनाका, विघावली, अकबरपुर नाटौल, मठेपूर छायंसा, जैनपुर आदि गांवों के खेतो में होंगे। उन्होंने कहा इन बोरवेल पर करीब 7 करोड़ 51 लाख रुपए का खर्च आएगा तथा बरसात के मौसम के पूर्व ही यह सभी बोरवेल काम करना शुरू कर देंगे। जिससे विभिन्न गांवों की लगभग 02 हजार एकड़ जमीन की सेम की समस्या का पूर्ण निदान हो जाएगा।


विधायक ने गांव मडंकौला मे दो हजार मीटर पीने के पानी नई पाइप लाइन डाली गई है उसका भी नारियल फोडक़र शुभारंभ किया गया है। विघायक ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल व केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने हमारे क्षेत्र की वर्षो से चली आ रही सेम समस्या के निदान के लिये उपरोक्त वर्णित बोरवेल के अतिरिक्त कुछ दिन पहले ही 84 बोरवेल ओर मंजूर किये है।


विधायक ने कहा कि इन बोरवेल के काम करने के साथ हथीन क्षेत्र मे किसानों की सेम की समस्या बिल्कुल खत्म हो जाएगी, हमारे क्षेत्र का किसान फिर से खुशहाल होगा। भाजपा सरकार से पूर्व में रही सरकारों ने हथीन क्षेत्र की सेम की समस्या पर कभी गोर नहीं किया, जिसके चलते हमारे किसान लगभग 25 साल से इस दंस को झेलते आ रहे थे।


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी के आशीर्वाद से हथीन क्षेत्र की सेम की समस्या के समाधान पर पूर्व के बोरवेल सहित, दिबालू माईनर व अन्य कार्यों और नये मंजूरशुदा बोरवेल सहित सरकार का लगभग 30/35 करोड़ रुपए खर्च होगा।


उन्होंने कहा दिल्ली मुम्बई वडोदरा ईनटरचैंज कनेक्टिविटी का काम भी मंजूर हो गया है। गांव में पर्चेज सेटंर की मंजूरी भी दे दी है जो जल्द सारी प्रक्रिया पूरी करके 5 एकड़ जमीन लेकर शुरू करा दिया जाएगा।  


उन्होंने कहा कि लगभग 5 करोड़ रुपए की 3 सडक़ें गांव मडंकौला से धामाका वाया जौहरखेडा, राखौता, कैराका से नगंली पचांनकी व अहरवां से कारना तक मार्किटंग बोर्ड बनायेगा। उन्होंने कहा कि हथीन क्षेत्र के विकास में जहां जरूरत होगी विकास निरन्तर कराया जाएगा, पैसे की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। हथीन इन 5 वर्षो की अवधि में प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से आगे ले जाया जाएगा।  


इस अवसर मडंकौला गांव की सरदारी ने अपने विधायक का पगड़ी बांध कर स्वागत किया और मुम्बई वडोदरा दिल्ली, केएमपी ईनटरचैंज कनेक्टिविटी मंजूर कराने के लिए इलाके की तरफ से शुखराम नंबरदार ने विधायक प्रवीण डागर का धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ शुमेर सिंह उप चैयरमेन ब्लाक समिति हथीन, सवीता डागर वर्तमान सरपंच,देवी सिंह पूर्व सरपंच, नरेंद्र डागर, दादा धर्म, नरेश पहलवान,राजेन्द्र नंबरदार, परसी सेकेट्री, जग्गी, विरेन्द्र मेम्बर, सतबीर,रननी ठेकेदार, सिंचाई विभाग के एसडीओ राजेश, सुभाष, व एस डी औ पब्लिक हैल्थ अशोक कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top