25 फरवरी शनिवार को जन स्वास्थ्य एवं शिक्षा समिति व महाराणा प्रताप भवन के संयुक्त तत्वावधान में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन

0
डॉ प्रशांत गुप्ता

  ● NTV MEDIA DESK  

  ● WRITTEN BY: UMANG  

महाराणा प्रताप भवन में आगामी 25 फरवरी शनिवार  को शाम 7:00 बजे से जन स्वास्थ्य एवं शिक्षा समिति, युवा वेलफेयर एसोसिएशन एवं महाराणा प्रताप भवन के संयुक्त तत्वाधान में थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के सहायतार्थ हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। 

इस कवि सम्मेलन में सुप्रसिद्ध कवि दिनेश रघुवंशी, प्रवीण शुक्ला, महेंद्र अजनबी, अनिल अग्रवंशी, सोनरूपा विशाल मुख्य रूप से शिरकत करेंगे। इस हास्य कवि सम्मेलन का उद्देश्य थैलेसीमिया रोग से ग्रस्त बच्चों की मदद करना है। कवि सम्मेलन में पंचवटी मंदिर के महंत कामता दास जी महाराज एवं पलवल अतिरिक्त जिला उपायुक्त हितेश कुमार मीणा एवं अन्य गणमान्य लोग थैलेसीमिया रोग से ग्रस्त बच्चों को शुभाशीष एवं उनका उत्साहवर्धन करने के लिए पहुंचेंगे। 

कार्यक्रम में पहुंचने के लिए किसी भी तरह के शुल्क का प्रावधान नहीं किया गया है। कार्यक्रम में प्रवेश निशुल्क रहेगा। केवल आपको शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र या पास की जरूरत होगी। हास्य कवि सम्मेलन में जिले के सभी श्रोताओं को जन स्वास्थ्य एवं शिक्षा समिति एवं युवा वेलफेयर एसोसिएशन आप को आमंत्रित करती है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top