• NTV MEDIA DESK
• WRITTEN BY: UMANG
बी. के सी. सै. स्कूल में 10+2 कक्षा के छात्र, छात्राओं की विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आरम्भ में विद्यार्थियों की शुभकामना के लिए अर्जुन शास्त्री के द्वारा हवन का सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश कौशिष जी ने की।
सर्वप्रथम गणेश वन्दना कर कार्यक्रम का आरंभ किया गया। 10+2 व 10+1 के छात्र, छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के रंगा-रंग कार्यक्रम-पंजाबी नृत्य, होली नृत्य व नाटक प्रस्तुत करके सभी का मन मोह लिया। 10+2 की छात्रा हर्षिता (ART) व छात्र वंश जैन (COMM.) को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया।
कपिल, खुशबू और नरेन्द्र को 100 % Attendance Award से सम्मानित किया गया। विद्यालय में आये हुए सभी पत्रकार बन्धु व अतिथियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश कौशिष जी व अध्यापकों द्वारा बच्चों को संयम, सहनशील व धैर्य से जीवन जीने की प्रेरणा दी व बताया कि हम सभी को महान व्यक्तियों व सद्पुरूषों के पद-चिन्हों पर चलकर अपने अभिभावक व विद्यालय का नाम रोशन करना चाहिए ।
स्कूल के प्रधानाचार्य जी ने विद्यार्थियों ने नकल रहित परीक्षा देने का आह्वान किया। अन्त में विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीष कौशिष जी विद्यालय में सभीअतिथियों के पधारने पर धन्यवाद किया। माननीय सुरेन्द्र राणा जी ने मंच संचालन किया।




नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।