रोजगार मेले में पलवल के औद्योगिक क्षेत्र के विभिन्न उद्योगों ने भाग लिया।
![]() |
| आईटीआई प्रधानाचार्य कम नोडल अधिकारी: भगत सिंह |
• पलवल
• written by: Umang
कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा के आदेश अनुसार हरियाणा राज्य की नोडल आईटीआई में छात्रों को अधिक से अधिक शिक्षुता एवं रोजगार दिलाने के लिए शिक्षुता एवं रोजगार मेले का आयोजन आईटीआई पलवल में किया गया।
इस शिक्षुता एवम रोजगार मेले में पलवल के औद्योगिक क्षेत्र के विभिन्न उद्योगों ने भाग लिया। जिनमें मुख्यतः डी डेवलपमेंट इंजीनियर प्राइवेट लिमिटेड पृथला, साईं ऑटो कंपोनेंट पृथला, एंड्रिट्ज हाइड्रो प्राइवेट लिमिटेड पृथला,एवम बालाजी पैकेजिंग प्राइवेट लिमिटेड होडल, सी एम आर ग्रीन टेक्नोलोजी पृथला ने भाग लिया।
इस शिक्षुता एवं रोजगार मेले में 96 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया। जिसमें विभिन्न कंपनियों द्वारा 48 आईटीआई पास छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया गया और उनको उद्योगों में आने का समय दिया गया।
जिन उद्योगों ने छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया उनमें मुख्यतः डी डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड - 09, साईं ऑटो कंपोनेंट ने 03,एंड्रिट्ज हाइड्रो प्राइवेट लिमिटेड-3, सी एम आर ग्रीन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड- 18, श्री बालाजी पैकेजिंग ने 15 छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया।
पलवल आईटीआई प्रधानाचार्य कम नोडल अधिकारी भगत सिंह ने बताया कि सरकार व निदेशालय के आदेश अनुसार आज आईटीआई पलवल में शिक्षुता एवं रोजगार मेले का आयोजन किया गया। और भविष्य में भी इस जिले में सभी आईटीआई पास सुदा छात्र छात्राओं को रोजगार मेले के माध्यम से शिक्षुता एवं रोजगार दिलवाया जाएगा।




नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।