डॉ श्रद्धा ने बताया गर्भ में पल रहे बच्चे की जन्मजात बीमारियों को जानने का तरीका

0
 फोटो-1 


 •पलवल 

 • written by: @Umang  


पॉश होटल में पलवल की गाइनेकोलॉजिस्ट एसोसिएशन का सम्मेलन हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन अल्बर्ट डेविड के सहयोग से किया गया।इस अवसर पर प्रधान डॉ संजना अरोड़ा और सचिव डॉ सपना जिंदल ने समय-समय पर हो रही इस प्रकार की गतिविधियों को बहुत ही महत्वपूर्ण बताया। 

उन्होंने कहा इन सब कार्यक्रमों से हम अपने आप को नई नई पद्धतियों से अवगत कराते हैं। इस अवसर पर डॉ श्रद्धा अग्रवाल, के सी अस्पताल, पलवल ने NTNB नामक अल्ट्रासाउंड पद्धति के बारे में बताया जिसको आप गर्भ के 11 से 13 हफ्ते के बीच में प्रयोग करके बच्चे के अंदर आने वाले विकारों के बारे में जान सकते है। 

इस पद्धति की FMF प्रमाणित विशेषज्ञ डॉक्टर श्रद्धा अग्रवाल ने के सी अस्पताल में 12 हफ्ते के गर्भ की अल्ट्रासाउंड जांच द्वारा विभिन्न प्रकार की जन्मजात बीमारियों का पता लगाया है । इस पद्धति के द्वारा डॉ श्रद्धा ने पलवल के कई मरीजों को फायदा पहुंचाया है। 

इस अवसर पर डॉ रेखा सिंह, डॉ कुनिका, डॉ श्रुति, डॉ मिथलेश बंसल, डॉ मंजू गोयल, डॉ पूजा, डॉ सुमन सोरोत, डॉ अरुणा अग्रवाल, डॉ नितिका जिंदल, डॉ साधना गुप्ता, डॉ संगीता गुप्ता, डॉ उषा गुप्ता मौजूद रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top